लाइव न्यूज़ :

बच्चे की देखभाल बड़ी बात, पत्नी को काम करने पर बाध्य नहीं कर सकते, पति को ‘‘मौज मस्ती’’ करने की इजाजत नहींः कोर्ट

By भाषा | Updated: January 3, 2020 20:41 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय गोयल ने पत्नी से अलग रह रहे व्यक्ति को यह कड़ा संदेश दिया। न्यायाधीश ने इस तथ्य को संज्ञान में लिया कि पढ़ी लिखी होने के बावजूद महिला को अपने बेटे की देखभाल के लिए अच्छी नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि बच्चा समय पूर्व पैदा हुआ और उसकी बहुत देखभाल करने की जरूरत थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ महिला की अपील पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। निचली अदालत ने बच्चे की खातिर पति से मिलने वाला 10 हजार रुपये का अंतरिम गुजारा भत्ता बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली की एक अदालत ने एक मामले में बच्चे की खातिर गुजारा भत्ता 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करते हुए कहा कि जब किसी महिला को अपने बच्चे की देखभाल करनी हो तो तब उसे काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है और पति को ‘‘मौज मस्ती’’ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय गोयल ने पत्नी से अलग रह रहे व्यक्ति को यह कड़ा संदेश दिया। न्यायाधीश ने इस तथ्य को संज्ञान में लिया कि पढ़ी लिखी होने के बावजूद महिला को अपने बेटे की देखभाल के लिए अच्छी नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि बच्चा समय पूर्व पैदा हुआ और उसकी बहुत देखभाल करने की जरूरत थी।

अदालत ने निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ महिला की अपील पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। निचली अदालत ने बच्चे की खातिर पति से मिलने वाला 10 हजार रुपये का अंतरिम गुजारा भत्ता बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसने कहा, ‘‘अपीलकर्ता (महिला) को जब अपने बच्चे की देखभाल करनी होती है, तो उसे काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता और पति को मौज मस्ती करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

वैसे महिला अच्छी पढ़ी-लिखी है लेकिन उसे अपने बच्चे की देखभाल के लिए अपनी कमाई, इच्छाओं, जरूरतों के बीच समझौते करने पड़ते हैं। उसे 24 घंटे के लिए मशीन नहीं बनने दिया जा सकता है।’’ अदालत ने कहा, ‘‘बच्चे के लिए अंतरिम गुजारा भत्ता 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये प्रति माह किया जाता है।

बकाया राशि का भुगतान बच्चे का पिता दो महीने में करेगा।’’ इसने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने वाले इस व्यक्ति को यह कहने की इजाजत नहीं दी जा सकती कि वह अधिक कमाने की स्थिति में नहीं है और उसकी ज्यादातर कमाई अपने ऊपर ही खर्च हो जाती है।

अदालत ने कहा, ‘‘इस दंपति का एक बच्चा है जो पति की भी जिम्मेदारी है। उसे बच्चे की देखभाल करनी चाहिए और अपने बच्चे की जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए।’’ महिला के वकील ने अदालत से कहा कि उसके मुवक्किल को रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि बच्चे की चिकित्सकीय स्थिति के कारण नाइट ड्यूटी कर पाना उसके लिए संभव नहीं था। 

टॅग्स :दिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया