लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनाव: कांग्रेस ने कहा, LAC गतिरोध पर सच बताए सरकार, हम आपके साथ खड़े रहेंगे

By भाषा | Updated: June 3, 2020 19:47 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गलवान में चीन के करीब 3400 सैनिक तैनात हैं जबकि पैंगोंग लेक के करीब 3600 चीनी सैनिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एलएसी पर भारत की तरफ गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो क्षेत्र में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में डेरा डाले हुए हैं।एलएसी पर पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लगभग एक महीने से तनातनी चली आ रही है।भारतीय सेना ने चीनी सेना के आक्रामक हाव-भाव वाले क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए सैनिकों, वाहनों और तोपों सहित कुमुक भेजी हैं।

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार देश को सच्चाई बताए और जनता एवं राजनीतिक दलों को विश्वास में लें। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस मामले में सरकार जो भी नीति अपनाएगी, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार से कहना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं। आप चीन को लेकर कोई भी नीति अपनाएंगे, चाहे वह आक्रामक नीति होगी या फिर बातचीत की नीति होगी, हम आपके साथ खड़े रहेंगे। लेकिन आप तथ्य को छिपाते रहेंगे, तोड़ते-मरोड़ते रहेंगे तो हम सवाल पूछते रहेंगे।’’

सिंघवी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद कहा कि भारत जिसे अपना क्षेत्र मानता है कि उसमें चीन के सैनिक अच्छी खासी संख्या में आ गए हैं और भारत ने स्थिति से नि़टपने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को छिपाने और देश को बरगलाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से अजीबो-गरीब स्पष्टीकरण दिया गया कि मंत्री का बयान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़ी अलग-अलग धारणाओं के बारे में था और उनकी बात को इस तरह से पेश किया गया मानों चीन की सेना हमारे क्षेत्र में हैं।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तथ्यों को छिपाना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के सामने सच बताना चाहिए और राजनीतिक दलों, खासकर मुख्य विपक्षी पार्टी को विश्वास में लेना चाहिए। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगभग एक महीने से चले आ रहे गतिरोध के संदर्भ में बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक ‘‘अच्छी खासी संख्या में’’ आ गए हैं और भारत ने भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

सिंह ने कहा कि भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच छह जून को बैठक निर्धारित है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा। खबरों के अनुसार, एलएसी पर भारत की तरफ गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो क्षेत्र में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में डेरा डाले हुए हैं। 

टॅग्स :चीनलद्दाख़भारतीय सेनाइंडियाकांग्रेसराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल