लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामलाः बीजेपी नेता बोले, 'पाकिस्तान हमारी चप्पलें चाहता है'

By IANS | Updated: December 29, 2017 16:07 IST

बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि जाधव के परिवार के अपमान के विरोध में उन्हें भी पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदनी चाहिए।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक जोड़ी चप्पल का ऑर्डर दिया है जो वह विरोधस्वरूप पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कर वह इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ हुए बुरे व्यवहार का बदला लेना चाहते हैं। दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर अपने ऑनलाइन ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि जाधव के परिवार के अपमान के विरोध में उन्हें भी पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदनी चाहिए।पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जाधव की मां अवंति और पत्नी चेतनकुल के साथ किए गए उनके व्यवहार के बाद बीजेपी नेता की यह प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी विदेश विभाग में सोमवार को जाधव की मां और पत्नी को जाधव से मिलने से पहले अपने कपड़े बदलने, चूड़ियां, मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा गया था। पाक अधिकारियों ने यह कहते हुए चेतनकुल के जूते वापस नहीं किए कि उनमें धातु पदार्थ लगा है।

बग्गा ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान हमारी चप्पलें चाहता है। चलिए, उन्हें चप्पलें देते हैं। मैंने पाकिस्तान उच्चायोग को भेजने के लिए चप्पलें ऑर्डर की हैं। मैं हर किसी से पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदने का अनुरोध करता हूं। चप्पल ऑर्डर करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट हैशटैग #जूताभेजोपाकिस्तान भी ट्वीट करें।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली समाचारकुलभूषण जाधवपाकिस्तान उच्चायोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"