लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद, ताजमहल, कृष्ण जन्मभूमि का सच बाहर आना चाहिए, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले-अदालत की मदद कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 22:50 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि लोग इन जगहों के बारे में सच्चाई जानना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे देश को 'सही दिशा' प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ऐसे विवादों’ के बारे में सच्चाई सामने लाने में अदालत की मदद करने की अपील की।देश को सही दिशा देने में मदद मिलेगी।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि ताजमहल, ज्ञानवापी मस्जिद, कृष्ण जन्म भूमि को लेकर अनेक स्थान हैं, जिनकी दुनिया में चर्चा चली कि इन जगहों की सच्चाई क्या है। सभी इसका सत्य जानना चाहते हैं।

इंद्रेश कुमार ने दिल्ली में कहा कि इसलिए नहीं कि कोई द्वेष और हिंसा है। इनका सत्य जानने में कोर्ट को मदद करनी चाहिए। देश के अन्य सभी विवादित स्थानों की सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग इन जगहों के बारे में सच्चाई जानना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे देश को 'सही दिशा' प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कुमार ने कहा कि यह किसी के प्रति किसी द्वेष या किसी राजनीति के कारण नहीं है कि लोग इन जगहों की सच्चाई जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को लगता है कि इन जगहों के बारे में जितनी सच्चाई सामने आएगी उतनी ही देश को सही दिशा देने में मदद मिलेगी। संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार ने लोगों से अपनी जाति, समुदाय, क्षेत्र, धर्म और पार्टी से ऊपर उठने और ‘ऐसे विवादों’ के बारे में सच्चाई सामने लाने में अदालत की मदद करने की अपील की।

टॅग्स :आरएसएसवाराणसीउत्तर प्रदेशमथुराताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम