लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात नेता मौलाना साद के बेटे से हुई दो घंटे पूछताछ, निजामुद्दीन मरकज से फरार 20 कर्मचारियों का नहीं मिल रहा सुराग

By निखिल वर्मा | Updated: May 6, 2020 10:07 IST

लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन इलाके में मार्च महीने में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच ने दोबारा मौलाना साद को कोरोना वायरस टेस्ट एम्स या किसी सरकारी संस्थान से कराने के लिए कहा हैइससे पहले मौलाना साद के वकील ने बताया था कि वह 14 दिनों का क्वारंटाइन पूरा चुके हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के बेटे से दो घंटे तक पूछताछ की है। यह पूछताछ क्राइम ब्रांच के ऑफिस में हुई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मरकज बिल्डिंग में आने जाने वालों की व्यवस्था करने वाले 20 लोगों की जानकारी ली है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, निजामुद्दीन मरकज के 20 लोग यहां आने-जाने वाले जमातियों की व्यवस्था से जुड़े हैं और केस दर्ज होने के बाद से ही गायब हैं। इन लोगों के बारे में पुलिस को ट्रैवेल एजेंट्स से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली। यही 20 लोग मरकज में आने वाले विदेशी जमातियों की सारी व्यवस्था देखते थे।

मौलाना साद का बीच वाला बेटा मरकज की गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय है। इसी वजह से क्राइम ब्रांच ने उसे बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने तबलीगी जमात मुख्यालय की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी मांगी। मुख्यालय प्रबंधन से जुड़े छह पदाधिकारियों के साथ ज्यादा बैठक भी यही करता था। इस मामले में क्राइम ब्रांच की जांच राडार पर मौलाना के सभी बेटे और भांजा हैं।

 दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन मरकज मामले में 31 मार्च को मौलान साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल कई लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) शामिल की गयी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुछ विदेशियों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है। निजामुद्दीन में मार्च महीने हुए इज्तिमे में कम से कम 9000 लोगों ने हिस्सा लिया था। वे बाद में देश के अलग अलग हिस्सों में चले गए। इसके चलते कई जगहों पर वायरस का प्रसार हुआ।

टॅग्स :तबलीगी जमातनिज़ामुद्दिनदिल्लीदिल्ली पुलिसकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?