लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:13 IST

Open in App

मथुरा के एक गांव में शनिवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सिंथेटिक दूध की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। छटा कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो आरोपी सलमान खान और शब्बीर खान को रंगे हाथ पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सिंथेटिक दूध तैयार करता था और फिर उससे खोया बनाता था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरीश चंद्र ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे 'ईशू डेयरी' में लगभग दो क्विंटल खोया (ठोस सिंथेटिक दूध) जमा कर रहे थे। दोनों आरोपी नौगांव के रहने वाले हैं। उनके पास से दो सौ लीटर सिंथेटिक दूध, 10 किलो खोया के 20 पैकेट, पामोलिन तेल का एक टिन, शैम्पू की 28 बोतल, वनस्पति घी का एक टिन, 10 किलो सूखा दूध पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज