लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना में शामिल हुआ स्वॉर्म ड्रोन सिस्टम, झुंड मे करते हैं दुश्मन पर हमला

By शिवेंद्र राय | Updated: August 26, 2022 16:37 IST

भारतीय सेना ने बताया है कि उच्च तकनीक से लैस स्वॉर्म ड्रोन सेना की मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री में शामिल किए गए हैं। ये स्वॉर्म ड्रोन ची और पाकिस्तान सीमा पर तैनात किए जाएंगे। विशेष तकनीक से लैस स्वार्म ड्रोन की खासियत है कि यह झुंड में एक साथ उड़ान भरकर अपने लक्ष्य को भेद सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वॉर्म ड्रोन्स को कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाता हैएक साथ सैकड़ों की तादाद में उड़ान भरते हैं स्वॉर्म ड्रोन्सये आपस में अपना-अपना टास्क भी बांट सकते हैं

नई दिल्ली: भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री में हाल में स्वॉर्म ड्रोन शामिल किए गए हैं। इस बात की जानकारी सेना ने खुद ही दी है।  स्वॉर्म ड्रोन्स को भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री में शामिल करने से सेना की ताकत में इजाफा होगा। स्वॉर्म ड्रोन्स खास तकनीक से लैस होते हैं और झुंड में हमला करने के लिए जाने जाते हैं।

इसकी जानकारी देते हुए भारतीय सेना ने ट्वीट किया, "स्वार्म ड्रोन्स को मैकेनाइज्ड फोर्सेस में शामिल किया जा रहा है, जो शानदार और विघटनकारी तकनीकों से लैस हैं। भारतीय सेना को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में यह ड्रोन एक बढ़त प्रदान करेगा।"

क्या है स्वार्म ड्रोन की खासियत

विशेष तकनीक से लैस स्वार्म ड्रोन की खासियत है कि यह झुंड में एक साथ उड़ान भरकर अपने लक्ष्य को भेद सकते हैं। स्वॉर्म ड्रोन एक सिस्टम है जिसमें एक साथ सैकड़ों ड्रोन उड़ान भरते हैं। कंट्रोल स्टेशन से नियंत्रित किए जाने वाले ये ड्रोन अलग-अलग लक्ष्यों पर निशाना लगा सकते हैं। यही खूबी इन्हें खास और खतरनाक बना देती है। बीती 29 जनवरी को नई दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान 1,000 ड्रोन्स ने एक साथ आसमान में उड़ान भरी थी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।  

भारतीय सेना ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी से जुड़ी पहलों की एक लंबी श्रृंखला शुरू की है। ऐसी ही एक परियोजना है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफेंसिव ड्रोन ऑपरेशंस, जिसे एक भारतीय स्टार्ट-अप के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य देश को हथियारों के लिए अपने प्लेटफॉर्म तैयार करने में आत्मनिर्भर बनाना है।

स्वॉर्म ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा सकती है साथ ही यह दुश्मन पर हमला भी किया जा सकता है। इन्हें स्मार्ट ड्रोन भी कहा जाता है।  ये ड्रोन आपस में भी तकनीक की मदद से आपस में भी बात कर सकते हैं।  ये आपस में अपना-अपना टास्क भी बांट लेते हैं। जिस जगह सैनिकों की तैनाती नहीं हो सकती ये उन जगहों की भी निगरानी कर सकते हैं। इन ड्रोन्स को कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाता है इसलिए सैनिकों को खोने का खतरा भी नहीं रहेगा।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानचीनLine of Actual Controlइंडियन एयर फोर्सindian air force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी