लाइव न्यूज़ :

स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित चार नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने के आरोप में गिरफ्तार, जानें पूर्व मंत्री ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 18:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ पर असगर अली ने बताया कि वह देवरिया का रहने वाला है और आउट सोर्सिंग पर कई विभागों में कार्य किया है।सचिवालय में अरमान (पूर्व मंत्री के निजी सचिव) के माध्यम से इसकी आसानी से पहुंच थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव और चार अन्य लोगों को नौकरी धोखाधड़ी घोटाले में गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी की पहचान अरमान खान के रूप में हुई है जबकि शेष चार असगर अली, मोहम्मद फैजी, विशाल गुप्ता और अमित राव हैं। 

पुलिस ने 7 मोबाइल फोन, 57 हस्ताक्षरित चेक, 5 जाली पहचान पत्र, 22 जाली नियुक्ति पत्र, लखनऊ सचिवालय में प्रवेश पास, मार्कशीट, 14 व्यक्तियों के प्रमाण पत्र और एक महिंद्रा XUV 700 जब्त की है, जिसका कोई पंजीकरण नंबर नहीं है। इस समूह ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवकों को ठगा है। इस बीच भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि कभी भी अरमान खान उनका निजी सचिव नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि उससे उनका कोई संबंध नहीं है।

अपनी बात को जारी रखते हुए मौर्य ने कहा कि वह श्रम विभाग में संविदा पर एक कर्मचारी था। उन्होंने ये भी बताया कि खान बहुजन समाज पार्टी और बाद में भाजपा में कार्यकर्ता रह चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ये लोग अब तक करोड़ों रुपये का वारान्यारा कर चुके हैं। बयान के मुताबिक पूछताछ पर असगर अली ने बताया कि वह देवरिया का रहने वाला है और आउट सोर्सिंग पर कई विभागों में कार्य किया है। वह सरकारी पत्र एवं विभागों की जानकारी रखता है। सचिवालय में अरमान (पूर्व मंत्री के निजी सचिव) के माध्यम से इसकी आसानी से पहुंच थी।

गोरखपुर, आजमगढ, सुल्तानपुर इलाहाबाद आदि जिलों के लड़के असगर से मिलते थे। असगर ने बताया कि उसका साथी अरमान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का निजी सचिव रहा है, जिसका वेतन श्रम विभाग द्वारा आहरित होता रहा है। बयान के मुताबिक अरमान खान समय-समय पर विभिन्न बहानों से पूर्व मंत्री को अभ्यर्थियों से मिलवाता रहता था। एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से थाना हजरतगंज में पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। 

इस बारे में जब भाजपा की पहली सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य से जब पीटीआई-भाषा ने बात की तो उन्होंने कहा,''पकड़ा गया अरमान खान कभी भी मेरा निजी सचिव नहीं रहा। किसी भी मंत्री का निजी सचिव सरकारी कर्मचारी होता है। मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है ।'' उन्होंने कहा कि अरमान खान श्रम विभाग के बोर्ड में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर पर अस्थायी कर्मचारी था। प्रमुख ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने फाजिलनगर से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेशSTF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'