लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य से की अपील, कही ये बड़ी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 09:18 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दिया इस्तीफा।केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे को लेकर कही बड़ी बात।

लखनऊ: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहला तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा। #बाइसमेंबाइसिकल' बता दें कि अपने इस्तीफे को लेकर मौर्य ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।'

वहीं, अपने इस्तीफे के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चा का विषय बने हुए हैं। मगर इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूँ उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।' 

मालूम हो, साल 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। सपा से पहले वो बीएसपी सरकार में मंत्री थे। बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा के दो और विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंपा है। 

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार