लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'जाति' और 'पंडितों' वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया, कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 6, 2023 11:05 IST

रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर कई जातियों और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान की तारीफ की है। संघ प्रमुख ने कहा था कि ऊंच-नीच नहीं है, शास्त्रों के आधार पर कुछ पंडित जो बताते हैं, वो झूठ है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रियाभागवत के बयान की मौर्य ने तारीफ कीसंघ प्रमुख ने कहा था- ऊंच-नीच नहीं है, शास्त्रों के आधार पर कुछ पंडित जो बताते हैं, वो झूठ है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'जाति' और 'पंडितों' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मोहन भागवत के बयान की तारीफ करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "जाति-व्यवस्था पंडितो (ब्राह्मणों) ने बनाई है, यह कहकर संघ प्रमुख श्री भागवत ने धर्म की आड़ में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो को गाली देने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदारों व ढोंगियों की कलई खोल दी। कम से कम अब तो रामचरित मानस से आपत्तिजनक टिप्पणी हटाने के लिये आगे आयें।"

सपा नेता ने आगे कहा, "यदि यह बयान मजबूरी का नहीं है तो साहस दिखाते हुए केंद्र सरकार को कहकर रामचरितमानस से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर नीच, अधम कहने तथा महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित अपमानित करने वाली टिप्पणियों को हटवायें। मात्र बयान देकर लीपापोती करने से बात बनने वाली नहीं है।"

क्या कहा था मोहन भागवत ने

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत कहा था, "सत्य ही ईश्वर है। सत्य कहता है कि मैं सर्वभूति हूं। रूप कुछ भी रहे योग्यता एक है। ऊंच-नीच नहीं है। शास्त्रों के आधार पर कुछ पंडित जो बताते हैं, वो झूठ है। जाति की श्रेष्ठता की कल्पना में ऊंच-नीच में अटक कर हम गुमराह हो गए। भ्रम दूर करना है।"

माना जा रहा है कि संघ प्रमुख का ये बयान रामचरितमानस पर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बाद आया है। पहले बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर और फिर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर टिप्पणियों के बाद काफी विवाद हुआ था। 

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर कई जातियों और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए मौर्य ने उन्हें हटाने की मांग की है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म है। लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। कुछ हिंदू संगठनों ने मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई।

विवाद के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान से पीछे हटने से इनकार कर चुके हैं। दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि सपा हिंदू समाज को बांटकर अपनी सियासत करना चाहती है।

टॅग्स :मोहन भागवतस्वामी प्रसाद मौर्यआरएसएससमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल