लाइव न्यूज़ :

'ईसा मसीह हिंदू थे', स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने किया दावा, बताया वे वैष्णव सम्प्रदाय के थे अनुयायी

By आजाद खान | Updated: October 30, 2022 13:09 IST

दावा करते हुए स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि जब ईसा मसीह भारत में थे तो वे तीन साल तक ओडिशा के पुरी में बिताए थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ईसा मसीह एक हिंदू थे। निश्चलानंद सरस्वती के अनुसार, ईसा मसीह 10 साल तक भारत में भी रहे है।

रायपुर: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ईसा मसीह हिंदू थे और इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने इसका सबूत भी दिया है। 

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने यह भी कहा है कि ईसा मसीह पूरे 10 साल तक भारत में रहे थे। यहीं नहीं उन्होंने हिंदू राष्ट्र और अविमुक्तेश्वरानंद पर भी बयान दिया है। वे रायपुर के शंकराचार्य आश्रम पहुंचे थे, इस दौरान यह बयान दिया है। 

10 साल तक भारत में रहे थे ईसा मसीह

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने दावा करते हुए कहा है कि ईसा मसीह एक हिंदू थे। उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए यह भी दलील दी है कि उनकी विदेश में वैष्णव तिलक लगाई हुए प्रतिमा इस बात का सबूत है। 

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने यह भी कहा है कि ईसा मसीह 10 साल तक भारत में भी रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वे तीन साल तक ओडिशा के पुरी में थे और वे पूरी के शंकराचार्य के संपर्क में भी थे। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की माने तो ईसा मसीह वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायी थे। 

अविमुक्तेश्वरानंद पर भी बयान दिया है

अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में बोलते हुए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि वे धर्माचार्य या शंकराचार्य है, इसका क्या सबूत है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि इस बात का प्रमाण पत्र किसने दिया है? 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि जो धर्म को सही से जानता है, वह इसका पालन करता है। 

सनातनी हिंदूओं को लड़वाया जा रहा है

स्वामी जी ने सनातनी हिंदूओं के बारे में भी बोला है। उन्होंने कहा कि सवर्ण, एससी-एसटी जैसे शब्द राजनेताओं ने दी है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या है शब्द व्यवस्था सनातन धर्म की देन हैं? उनके अनुसार, इसी व्यवस्था के कारण सनातनी हिंदू आपस में लड़ते है और इसका फायदा राजनेताओं को होता है। 

उन्होंने लगों से इन राजनेताओं के बहकावे में नहीं आने की बात भी कही है। इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र भी बनाने की बात कही है। 

टॅग्स :RaipurभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण