लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी जागरण मंच ने कोरोना वायरस की उत्पति का पता लगाने के लिए संगठित प्रयास का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने बुधवार को वैज्ञानिक समुदाय एवं वैश्विक नेताओं से कोरोना वायरस के उद्गम का पता लगाने के लिए ‘संगठित प्रयास’ करने का आह्वान किया।

कई नये शोधों के निष्कर्षों में इस वायरस की चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी में उत्पति का खुलासा होने का दावा करते हुए उसने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वायरस के उद्गम का अध्ययन कर रहा है ‘लेकिन वह महज खानापूर्ति है।’

एसजेएम ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएचओ वायरस के उद्गम का वुहान इंस्टीट्यूट से स्पष्ट संबंध कायम नहीं कर पाया क्योंकि ‘‘वह चीन के गहरे दबाव में है।’’

उसने कहा, ‘‘ डब्ल्यूएचओ अपनी विश्वसनीयता गंवा बैठा है..। स्वदेशी जागरण मंच भारत एवं दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय एवं वैश्विक नेताओं से इस वायरस की उत्पति के मुद्दे की जड़ तक पहुंचने तथा इस वायरस की रचना एवं उसे फैलाने में लगे लोगों या देशों की जिम्मेदारी तय करने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान करता है ताकि क्षतिपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो तथा यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में ऐसी स्थिति कभी पैदा न हो। ’’

कोरोना वायरस की उत्पति पर डब्ल्यूएचओ के निष्कर्ष पर सवाल उठाते हुए एसजेएम ने आरोप लगाया कि यह वैश्विक निकाय और उसके प्रमुख ट्रेड्रोस अधनाम इस महामारी की शुरुआत से ही ‘संदेह’ के दायरे में हैं।

एसजेएम ने कहा, ‘‘ ह्यूमन राइट्स वाच के निदेशक केन रोथ ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ संस्थानात्मक संलिप्तता का गुनाहगार है। उन्होंने यह बयान डब्ल्यएचओ के उस बयान के संदर्भ में कहा था जिसमें उसने चीन के झूठ को आंख मूंदकर मान लिया था और जनवरी 2020 में कहा था कि यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलता है। ’’

उसने कहा, ‘‘ सभी को इस वायरस की उत्पति के बारे में जानने का हक है जिसने पिछले 15 महीनों में दुनिया एवं मानवता को तबाह कर दिया है। कोरोना वायरस के उद्गम के स्रोत को बिना जाने हम इस समस्या का हल नहीं कर सकते।’’

आरएसएस के इस संगठन ने वायरस की उत्पति की ‘त्वरित जांच’ की वकालत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल