लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने योगी आदित्यनाथ का जताया आभार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 28, 2022 17:01 IST

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को चुनाव के बाद की हिंसा की कायरतापूर्ण घटनाओं को उजागर करने के लिए, माननीय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के राज्य विधानमंडल को दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए धन्यवाद देता हूं। एकजुटता के आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।"

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा था कि कुल मिलाकर 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 142 में हिंसा की 12,000 से अधिक घटनाएं हुईं।योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई हिंसा नहीं हुई, यह राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था की स्थिति का एक उदाहरण है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। नंदीग्राम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी ने राज्य में में चुनाव के बाद की हिंसा की 'कायराना' घटनाओं को उजागर करने के लिए आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। 

अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को चुनाव के बाद की हिंसा की कायरतापूर्ण घटनाओं को उजागर करने के लिए, माननीय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के राज्य विधानमंडल को दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए धन्यवाद देता हूं। एकजुटता के आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।"

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के राज्य विधानमंडल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। लेकिन उन्होंने कहा ममता बनर्जी यूपी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का समर्थन करने आई थीं। उन्होंने हिंसक घटनाओं की संख्या और मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों की संख्या सूचीबद्ध की। 

योगी ने कहा कि कुल मिलाकर 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 142 में हिंसा की 12,000 से अधिक घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि 25,000 बूथ प्रभावित हुए। 10,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्रय गृहों में जाने के लिए मजबूर किया गया और पार्टी के 57 कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 123 से अधिक महिलाओं के साथ मारपीट की गई। करीब 7,000 एफआईआर दर्ज हो चुकी थीं- वहां का यही हाल था।  

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई हिंसा नहीं हुई, यह राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था की स्थिति का एक उदाहरण है। पिछले साल मई में टीएमसी के सत्ता में लौटने के बाद राज्य भर में हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला हुई। ऐसे में भाजपा ने आरोप लगाया था कि टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा को वोट देने वालों को निशाना बना रहे हैं। भगवा पार्टी ने यह भी कहा कि उसके कार्यकर्ताओं को सत्ताधारी पार्टी 'गुंडों' द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीयोगी आदित्यनाथममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल