लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार करने में ED को इतना समय क्यों लग रहा है? सीएम ममता के बयान पर बोले शुभेंदु अधिकारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 29, 2023 08:13 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे कल किसी से एक मैसेज मिला, जिसने कहा कि अभिषेक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, क्योंकि उसके कंप्यूटर से सभी सबूत फिर से प्राप्त कर लिए गए हैं। हां, उन्होंने कंप्यूटर से कुछ फाइलें रिट्रीव की हैं और अपनी फाइलें वहां लगा दी हैं। लेकिन, हम मूर्ख नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए, ये हमारी मांग है।ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि सांसद अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई है। भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति का नाम कोयला घोटाले, गौ तस्करी, भर्ती घोटाले में शामिल है...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिए बयान पर तीखा हमला बोला है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए, ये हमारी मांग है।

गौरतलब है कि सोमवार को ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से एक मैसेज मिला है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे कल किसी से एक मैसेज मिला, जिसने कहा कि अभिषेक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, क्योंकि उसके कंप्यूटर से सभी सबूत फिर से प्राप्त कर लिए गए हैं। हां, उन्होंने कंप्यूटर से कुछ फाइलें रिट्रीव की हैं और अपनी फाइलें वहां लगा दी हैं। लेकिन, हम मूर्ख नहीं हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एएनआई से कहा कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति का नाम कोयला घोटाले, गौ तस्करी, भर्ती घोटाले में शामिल है... उन्हें सलाखों के पीछे जाना होगा। भाजपा नेता अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एजेंसी से सवाल पूछा कि इसमें इतना समय क्यों लग रहा है? 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसी की छात्र शाखा) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए उपर्युक्त बात कही थी। उन्होंने कहा, “हमने उन फाइलों को प्लांट करने के सभी सबूत भी निकाले हैं, जो कंप्यूटर में नहीं थे। मामले में एक सामान्य डायरी भी दर्ज की गई है।”

मुख्यमंत्री ने परोक्ष रूप से पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी मामले के मुख्य आरोपी सुजय कृष्ण भद्र से जुड़ी एक कॉर्पोरेट इकाई के एक कर्मचारी की कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में दायर शिकायत का हवाला दिया।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीMamta BanerjeeAbhishek Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी