लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछताछ की जा सकती है तो ममता से क्यों नहीं? भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2023 08:32 IST

शुभेंदु अधिकारी ने यह बातें राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी को  कोलकाता में एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने के संबंध में कही। सीबीआई ने टीएमसी महासचिव को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय के अगले आदेश तक पूछताछ के लिए जारी पहले के नोटिस पर रोक लगा दी। 

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु ने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसियों से बुआ-भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।शुभेंदु ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ और उनके कई परिवार के सदस्यों की संलिप्तता के बारे में बहुत सारे सबूत हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शारदा घोटाले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संलिप्तता की जांच सीबीआई द्वारा करने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का हवाला देते हुए कहा कि अगर दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जा सकती है तो ममता से क्यों नहीं?

शुभेंदु अधिकारी ने यह बातें राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी को  कोलकाता में एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने के संबंध में कही। सीबीआई ने टीएमसी महासचिव को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय के अगले आदेश तक पूछताछ के लिए जारी पहले के नोटिस पर रोक लगा दी। 

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए सिंगूर में भाजपा नेता ने कहा कि सीबीआई बहुत अच्छा काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि टीएमसी विधायक जीबन कृष्णा साहा ने सीबीआई अधिकारियों से उनका फोन छीनने की कोशिश की और सबूत मिटाने की कोशिश की। भाजपा नेता ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई सही है और इसे जारी रहना चाहिए, वरना ममता और उनके लोग सभी सबूत नष्ट कर देंगे।

शुभेंदु ने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसियों से बुआ-भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। शुभेंदु ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ और उनके कई परिवार के सदस्यों की संलिप्तता के बारे में बहुत सारे सबूत हैं। बंगाल के लोग पूछ रहे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? भाजपा नेता ने कहा किअगर मैं झूठ बोल रहा हूं, तो वह मेरे खिलाफ मानहानि का मामला क्यों नहीं दायर कर रहे हैं।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीकोलकाताMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह