लाइव न्यूज़ :

'ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीछे टीएमसी का हाथ...', शुवेंदु अधिकारी ने कहा- इसीलिए CBI जांच से घबराई हैं ममता बनर्जी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 6, 2023 11:17 IST

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है। शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि यही कारण है कि ममता बनर्जी हादसे की सीबाआई जांच से घबराई हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयानदुर्घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बतायाकहा- इसीलिए सीबीआई जांच से घबराई हैं ममता बनर्जी

कोलकाता: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आक्रमक बयानों के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ट्रेन दुर्घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है। शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि यही कारण है कि ममता बनर्जी हादसे की सीबाआई जांच से घबराई हुई हैं। 

बता दें कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 275 लोगों ने जान गवांई जबकि सैकड़ों लोग अब भी अस्पताल में हैं। 

सुवेंदु अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "यह घटना टीएमसी की साजिश है। ये कल से इतना क्यों घबरा रहे हैं जबकि ये घटना दूसरे राज्य की है? सीबीआई जांच से क्यों डरते हैं? इन लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों रेलवे अधिकारियों के फोन टैप किए। इन लोगों को रेलवे के दो अधिकारियों की बातचीत का पता कैसे चला? बातचीत कैसे लीक हो गई। सीबीआई जांच में यह आना चाहिए। अगर यह नहीं आया, तो मैं अदालत जाऊंगा?"

बता दें कि रेलमंत्री ने इस हादसे की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू भी कर दी है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और दुर्घटना की जांच शुरू की।

अपने बयान में सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "हम इस तरह के हादसे का राजनीतिकरण करने के खिलाफ हैं। लेकिन ममता बनर्जी ने जांच होने से पहले ही मामले को सुलझा लिया।  मुख्यमंत्री को इस मामले को जांचकर्ताओं पर छोड़ देना चाहिए था।"

इस हादसे के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने रेल मंत्री अश्विनी से इस्तीफा मांगा था। रेल मंत्री के इस्तीफे के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुई दुर्घटनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया था? सुवेंदु अधिकारी ने गैसल (1999) और ज्ञानेश्वरी (2010) रेल हादसे का जिक्र किया।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीMamta Banerjeeरेल हादसासीबीआईपश्चिम बंगालTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज