लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के बीच DGCA ने फरवरी तक इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगाई रोक

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 13:03 IST

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को परिपत्र जारी कर बताया कि पहले के आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स को 31 जनवरी 2022 तक निलंबित किया गया था।इंटरनेशन ऑल-कार्गो ऑपरेशन और रेगुलेटर की तरफ से स्पेशल अप्रूव उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 'एयर बबल' व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को बताया कि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा पर रोक 28 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। डीजीसीए ने ट्विटर पर परिपत्र जारी कर बताया कि अथॉरिटी ने फैसला किया है कि भारत से आने-जाने वाली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 फरवरी 2022 तक निलंबित रहेंगी। बता दें कि पहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स को 31 जनवरी 2022 तक निलंबित किया गया था। मगर ओमीक्रोन मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से अब डीजीसीए ने इस तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

डीजीसीए ने परिपत्र जारी कर ये भी बताया कि पहले के आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। मगर इंटरनेशन ऑल-कार्गो ऑपरेशन और रेगुलेटर की तरफ से स्पेशल अप्रूव उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। साथ ही, 'एयर बबल' व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसके चलते यह सेवा भी नियमित रूप से चलेगी। 

मालूम हो, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से मार्च 2020 से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। ऐसे में जहां एक ओर लॉकडाउन को लेकर जनता को ढील तो मिली लेकिन अभी भी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं हुई हैं। हालांकि, इस बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने तमाम देशों को चिंता में डाल दिया है, जिसके कारण एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लग गई है। 

टॅग्स :DGCAभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह