लाइव न्यूज़ :

निलंबित जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के बैंक लॉकर से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2021 19:25 IST

24 जून को निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की थी. उस वक्त रजनीश लाल मुजफ्फरपुर के डीटीओ थे.

Open in App
ठळक मुद्देदाउदपुर कोठी इलाके में स्थित सरकारी आवास पर सबसे पहले निगरानी की टीम ने छापेमारी की थी.37 हजार रुपए कैश और एलआईसी में निवेश के काफी सारे दस्तावेज मिले थे.कुल मिलाकर 51 लाख रुपए कैश बरामद किए गए थे.

पटनाः बिहार में निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के निलंबित जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के बैंक लॉकर से आज लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किये हैं.

 

पटना के अशोक नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच के लॉकर से यह बरामदगी हुई है. बैंक लॉकर में सोना-चांदी रखे जाने का पता चलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने लॉकर को खंगाला.  प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक लॉकर नंबर 62 डीटीओ के माता-पिता के नाम पर है, लेकिन इसका इस्तेमाल रजनीश लाल किया करते थे.

नॉमिनी में उनका और उनकी पत्नी का नाम है. सूत्रों के मुताबिक निगरानी की टीम रजनीश लाल और उनकी पत्नी को साथ में लेकर लॉकर की तलाशी लेने गई थी. जिसमें लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किये गए. खोजबीन में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी निगरानी के हाथ लगे हैं. यह कार्रवाई पूरे दो महीने बाद हुई है.

इससे पहले 24 जून को निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की थी. उस वक्त रजनीश लाल मुजफ्फरपुर के डीटीओ थे. दाउदपुर कोठी इलाके में स्थित सरकारी आवास पर सबसे पहले निगरानी की टीम ने छापेमारी की थी. वहां से 37 हजार रुपए कैश और एलआईसी में निवेश के काफी सारे दस्तावेज मिले थे. इसके बाद टीम उन्हें लेकर पटना चली आई थी.

यहां आने पर कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी स्थित सुमन कश्यप अपार्टमेंट में इनके दो फ्लैट मिले थे. निगरानी को 51 लाख से अधिक नकद, 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण के साथ जमीन और बैंक सहित एलआइसी में निवेश के दस्तावेज मिले थे. कुल मिलाकर 51 लाख रुपए कैश यहां से बरामद किए गए थे.

उस वक्त भी लाखों रुपए की ज्वेलरी और अलग-अलग जगहों पर निवेश के दस्तावेज मिले थे. इस मामले में पटना स्थित निगरानी थाना में रजनीश लाल के खिलाफ 1,24,52,147 रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था. निगरानी के अनुसार नौ मार्च, 1999 को सेवा में आने के बाद से अब तक रजनीश लाल ने आय से अधिक 1.24 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है.

मुजफ्फरपुर में वे पिछले साल 2020 में मार्च से पदस्थापित थे. इसी साल मार्च में उन्हें सारण के डीटीओ का भी प्रभार मिला था. निगरानी ने उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया था. सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के पास से करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज निगरानी टीम के हाथ लग चुके हैं. अब इनके कुछ और निवेश के बारे में भी निगरानी के अधिकारियों को पता चला है. इनकी पड़ताल चल रही है. जांच पूरी होते ही स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

टॅग्स :पटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब