लाइव न्यूज़ :

लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादियों के घुसपैठ की खबर पर नौसेना अलर्ट, तमिलनाडु में सुरक्षा बढ़ी

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:04 IST

आतंकवादी संगठन लश्कर के छह आतंकवादियों के श्रीलंका से समुद्र के रास्ते तमिलनाडु में घुसपैठ करने और वहां से बाकी शहरों की ओर रुख करने की खबर के बाद शुक्रवार को राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और हवाईअड्डों पर भी जांच बढ़ा दी गयी है। तमिलनाडु कमांडो बल ने सुरक्षा को लेकर लोगों में आत्मविश्वास भरने के लिये मेट्टूपलायम में फ्लैग मार्च निकाला।

लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादियों के तमिलनाडु में घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के मद्देनजर नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में हाई अलर्ट की घोषणा की है और शनिवार को दूसरे दिन भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है। केरल के कोच्चि में रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना समुद्र में और तटीय इलाकों में स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है।’’ 

आतंकवादी संगठन लश्कर के छह आतंकवादियों के श्रीलंका से समुद्र के रास्ते तमिलनाडु में घुसपैठ करने और वहां से बाकी शहरों की ओर रुख करने की खबर के बाद शुक्रवार को राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गयी। पुलिस ने शनिवार को कहा कि शहर की मुख्य सड़कों और कोयंबटूर शहर को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले राजमार्गों पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गयी है और सशस्त्र पुलिसकर्मी सामान की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया इसी तरह से रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और हवाईअड्डों पर भी जांच बढ़ा दी गयी है। 

तमिलनाडु कमांडो बल ने सुरक्षा को लेकर लोगों में आत्मविश्वास भरने के लिये मेट्टूपलायम में फ्लैग मार्च निकाला। यह शहर कोयंबटूर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया गया है, जो आमतौर पर आतंकवादियों का आसान निशाना होते हैं क्योंकि श्रीलंका में भी हाल में हुए आतंकवादी हमले में गिरजाघरों को निशाना बनाया गया था। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने जिला पुलिस प्रमुखों को समूचे राज्य में अत्यंत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :तमिलनाडुआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी