लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध हथियार डीलर की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:49 IST

Open in App

असम के करीमगंज जिले में कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भागने के प्रयास में मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध हथियार डीलर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा के नेतृत्व में राज्य में मई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से अब तक कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में 21 आरोपी मारे गये है। इसके अलावा कम से कम 31 लोग पुलिस हिरासत से भागने के दौरान घायल हो चुके हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध नुरुल इस्लाम को उसके अन्य साथियों की तलाश करने के लिए सोमवार रात को बदरपुर के निरालागांव ले जाया जा रहा था जब उसने कथित रूप से भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस्लाम पर गोली चलानी पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा पुलिस के एक संयुक्त दल ने इस्लाम और एक अन्य हथियारों के डीलर को सोमवार को बदरपुर से पकड़ा था। उनके पास से चार 7.65 मिलीमीटर पिस्तौल, मैगजीन और एक अन्य पिस्तौल बरामद की गई थी। लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ के कारण विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि हिमंत विश्व सरमा सरकार में काम करने वाली पुलिस “गोली चलाकर खुश होती है।” नागरिक समूह के एक वर्ग ने भी पुलिस पर “खुले तौर पर हत्या” करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कानून के दायरे में खुली छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExit Poll Updates: असम में एनडीए को 88-100 सीट, एनडीटीवी और जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीट?

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारतविधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल?, असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को झटका

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारतअसम विधानसभा चुनावः आखिर क्यों ‘मियां’ पर शुरू हुआ हंगामा?, बंगाल, यूपी, बिहार और दिल्ली में रार जारी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल