लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन-ललित मोदी का हुआ ब्रेकअप! इंस्टाग्राम डीपी से हटाई तस्वीर, बायो से अभिनेत्री का नाम भी किया डिलीट

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2022 11:11 IST

दो महीने पहले तस्वीरें साझा करते हुए ललित मोदी ने लिखा था- "एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं... मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देललित मोदी दो महीने पहले ही सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम की पुष्टि की थी।ललित मोदी ने इंस्टाग्राम के डीपी में सुष्मिता सेन के साथ वाली अपनी तस्वीर लगाई थी।

Lalit Modi, Sushmita Sen: इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीर को हटा दिया है। यही नहीं इंस्टाग्राम के बायो से भी सुष्मिता सेन का नाम डिलीट कर दिया है। ये अफवाहें फैल गई हैं कि दो महीने पहले ही सार्वजनिक किए गए रिश्ते का अंत हो गया है!

आईपीएल के पहले अध्यक्ष ललित मोदी ने जुलाई में पहली बार पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की थी। मोदी ने मालदीव से अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो और डीपी को बदल दिया था। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ वाली अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पिक्चर बनाया था।

तस्वीरें साझा करते हुए ललित मोदी ने लिखा था- "एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं... मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"

ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे।

हालाँकि, मंगलवार की सुबह, उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक अलग प्रोफाइल तस्वीर लगा दी है और बायो से सेन का नाम भी हटा दिया है। ऐसे में ये अफवाह फैल गई है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों की तरफ से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टॅग्स :ललित मोदीसुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार