लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा, "लालू, नीतीश भी केंद्रीय मंत्री थे, क्यों नहीं मिला विशेष दर्जा?", तेजस्वी यादव ने उठाई थी स्पेशल स्टेटस की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 5, 2022 17:35 IST

सुशील मोदी ने बिहार के स्पेशल स्टेटस की मांग पर तेजस्वी यादव से पूछा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी केंद्र सरकार में मंत्री रहे, तब क्यों नहीं मिला बिहार को विशेष दर्जा।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने बिहार को स्पेशल स्टेटस दिये जाने की तेजस्वी यादव की मांग पर किया हमला तेजस्वी यादव को इस मुद्दे पर लताड़ लगाते हुए सुशील मोदी ने दिया लालू और नीतीश का हवालासुशील मोदी ने कहा कि लालू और नीतीश भी केंद्र में मंत्री थे, उस समय क्यों नहीं लिया स्पेशल स्टेटस

पटना: सुशील मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा केंद्र की मोदी सरकार पर किये गये हमले और बिहार की उपेक्षा पर खड़े किये गये सवाल पर उन्हीं के पिता लालू प्रसाद यादव और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हवाला देते हुए घेरा है।

तेजस्वी द्वारा केंद्र पर बिहार के साथ किये जा रहे आरोपों पर सुशील मोदी ने कहा कि एक समय था, जब तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के कार्यकाल में केंद्र की सरकार में मंत्री थे। यही नहीं इस समय बिहार सरकार में तेजस्वी यादव के जो बॉस हैं, नीतीश कुमार वो भी अटल जी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे, तो उन लोगों ने उस समय क्यों नहीं बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग की और क्यों नहीं मिला बिहार को विशेष राज्य का दर्जा।   

इसके साथ ही सुशील मोदी ने बिहार को स्पेशल स्टेटस न मिलने के पीछे रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग पर रघुराम राजन कमेटी और वित्त आयोग ने विचार करने से ही नकार दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को दिये केंद्र के 1.5 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को ज्यादा उपयोगी बताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि अगर मंशा ठीक हो तो विकास किया जा सकता है लेकिन न तो राजद का बिहार के विकास में कोई दिलचस्पी है और न ही जदयू की।

इसके साथ ही सुशील मोदी ने यह भी कहा कि पहले लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और नीतीश कुमार एक-दूसरे को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाने के लिए जिम्मेदार ठहराते रहे। अब जब दोनों साथ में मिलकर बिहार की सत्ता का आनंद ले रहे हैं तो दोनों साथ में भाजपा को बदनाम भी करना है। इस कारण दोनों मिलकर बार-बार बिहार के स्पेशल स्टेटस की मांग उठा रहे हैं, बकि उनकी मांग में न तो गंभीरता है और न ही कोई कोई दम है।

मालूम हो कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधते हुए भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को केंद्रीय सहायता राशि देने में भेदभाव कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हमारा राज्य टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर्स की बात करें तो इसमें बिहार सबसे आगे है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। इसमें अगर केंद्र सरकार भी सहयोग कर दे बिहार काफी आगे चला जाएगा। विशेष राज्य का दर्जा मिले जाए तो बिहार टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि हम केवल आरोप नहीं लगा रहे बल्कि पूरी ताकत के साथ ही यह बात कर रहे हैं। हमारे पास इसे साबित करने के लिए कई प्रमाण है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नगर निकाय के 38 हेड क्वार्टर हैं और केंद्र सरकार उसमें खर्च करने के लिए 7 करोड़ 35 लाख रुपए दे रही है। इसमें बिहार का क्या कुछ विकास होगा।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार