लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार मोदी का दावा, दिल्ली की तरह बिहार में भी विकास के आधार पर पड़ेंगे निर्णायक वोट

By भाषा | Updated: February 19, 2020 06:40 IST

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के हालिया चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा के हिस्से में महज आठ सीटें आयीं। पिछली चुनाव की तरह दिल्ली में कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल पाया।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, एनपीआर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। बिहार के उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के खाते में कुछ भी नहीं है।"

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनावों की तरह बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में भी विकास के आधार पर निर्णायक मतदान होगा और सत्तारूढ़ राजग को फिर से जीत हासिल होगी। सुशील मोदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अगर दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की सरकार को विकास के आधार पर वोट मिले हैं, तो बिहार में हमें भी विकास के आधार पर ही वोट मिलेंगे।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली में उनके (केजरीवाल सरकार) काम को देखकर जनता ने वोट दिया। हमने बिहार में जो काम किया है, उसके आधार पर लोग प्रचंड बहुमत से हमें फिर से विधानसभा चुनाव जितायेंगे।" बिहार के उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के खाते में कुछ भी नहीं है।"

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के हालिया चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा के हिस्से में महज आठ सीटें आयीं। उन्होंने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) फिलहाल लागू नहीं करने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि देश का कोई भी राज्य एनपीआर से इंकार नहीं कर सकता क्योंकि एनपीआर की प्रक्रिया जनगणना का हिस्सा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "एनपीआर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। एनपीआर का विरोध कर रहे लोग इस बात को लेकर मन ही मन खुद पर गुस्सा कर रहे हैं कि वे पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा नहीं सके और नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गये।"

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहार विधान सभा चुनाव २०२०दिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटमिचेल स्टार्क से सीखें युवा प्लेयर?, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा- 4 विकेट लेकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, डीसी के खिलाफ तूफानी शुरुआत के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज