लाइव न्यूज़ :

सर्वोच्च अदालत के 4 जज आए मीडिया के सामने, कहा- सुप्रीम कोर्ट और कोलेजियम में सब कुछ सही नहीं चल रहा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 12, 2018 13:14 IST

जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि ये मामला सीबीआई जज बीएच लोया के मामले से जुड़ा हुआ है।

Open in App

एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने शुक्रवार (12 जनवरी) को प्रेस वार्ता करके देश के सर्वोच्च न्यायालय में "सब कुछ सही नहीं चलने" की शिकायत की। नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जस्टिस जे चेलमेश्वर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन सही तरीके से नहीं चल रहा है। जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कुछ चीजें नियंत्रण के बाहर हो गई हैं। इसलिए उनके पास मीडिया में बात करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। ये चारों जज सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ पांच न्यायधीशों में शामिल हैं।

जस्टिस चेलमेश्वर ने मीडिया से कहा, "हम मुख्य न्यायाधीश (जस्टिस दीपक मिश्रा) से एक खास मुकदमे को लेकर मिले थे और हम उन्हें ये समझाने में नाकामयाब रहे कि हम सही हैं इसलिए हमारे पास देश के सामने आने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा था ताकि देश अपनी संस्थाओं का ख्याल रख सके।" जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन में कई चीजें दुरुस्त नहीं चल रही हैं और पिछले कुछ महीने में कुछ अवांछित चीजें हुई हैं।

जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा, "हमने मुख्य न्यायाधीश को समझाने की कोशिश की कि कुछ चीजें सही नहीं चल रही हैं और उन्हें सुधारवादी कदम उठाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी कोशिश विफल रही।" न्यायधीशों ने मीडिया को बताया कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में एक केस की सुनवाई के लिए जज की नियुक्ति से जुड़ा है। जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि ये मामला सीबीआई जज बीएच लोया के मामले से जुड़ा हुआ है। 

सीबीआई जज बीएच लोया की साल 2014 में मौत हो गयी थी। द कारवां नामक पत्रिका ने जस्टिस लोया के परिजोनों पर बात करके उनकी मौत पर सवाल उठाये थे। मौत के समय जस्टिस लोया बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जुड़े एक मामले की सुनवायी कर रहे थे।

देखें सुप्रीम कोर्ट के जजों की पत्रकार वार्ता का वीडियो-

 

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबीएच लोया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज