लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, सॉलिसिटर जनरल बोले- 'स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही'

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2023 13:35 IST

मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से राज्य में जातीय हिंसा को रोकने के लिए किए गए उपायों पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में हिंसा को लेकर हो रहे कामों की सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्टसुप्रीम कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैसॉलिसिटर जनरल ने बताया कि धीरे-धीरे हालातों में सुधार हो रहा

नई दिल्ली:मणिपुर में महीनों से हो रही हिंसा से प्रभावित लोगों का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार ने एख विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा जतीय हिंसा को रोकने के लिए किए गए कामों पर रिपोर्ट जल्द पेश करने का आदेश दिया है। 

केंद्र और मणिपुर सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि राज्य में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल पुलिस के अलावा मणिपुर राइफल्स, सीएपीएफ की कंपनियां, सेना की 114 टुकड़ियां और मणिपुर कमांडो मौजूद हैं। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा के बारे में उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है जिसे एक गैर सरकारी संगठन द्वारा दायर याचिका भी शामिल थी, जिसमें अल्पसंख्यक कुकी आदिवासियों के लिए सेना सुरक्षा और उन पर कथित रूप से हमला करने वाले समूहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मणिपुर सरकार को 10 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा, जब मामले की अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच 3 मई से शुरू हुई जतीय हिंसा में कई लोग बेघर हो गए हैं। इस जतीय हिंसा में लगभग 120 लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं।

मैतेई लोग मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी - नागा और कुकी - आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह