लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक दंगों की जांच की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी राहत मत मांगिए जो कोर्ट नहीं दे सकती

By विशाल कुमार | Updated: April 26, 2022 12:05 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप चाहते हैं कि पूर्व सीजेआई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) की अध्यक्षता में एक जांच हो? क्या कोई आजाद है? पता करो, यह कैसी राहत है. ऐसी राहत की मांग मत करो जो यह अदालत नहीं दे सकती। खारिज।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और सात अन्य राज्यों में रामनवमी के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच की मांग की गई थी।'बुलडोजर जस्टिस' की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए एक समान समिति गठित करने के निर्देश देने की भी मांग की गई थी।याचिका में कहा गया कि इस तरह की कार्रवाइयां पूरी तरह से भेदभावपूर्ण हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी और सात अन्य राज्यों में रामनवमी के दौरान हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग के अनुरोध को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने अधिवक्ता विशाल तिवारी की याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप चाहते हैं कि पूर्व सीजेआई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) की अध्यक्षता में एक जांच हो? क्या कोई आजाद है? पता करो, यह कैसी राहत है. ऐसी राहत की मांग मत करो जो यह अदालत नहीं दे सकती। खारिज।

तिवारी ने अपनी याचिका में रामनवमी के दौरान राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई झड़पों की जांच कराने का निर्देश देने की मांग की थी।

जनहित याचिका में मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 'बुलडोजर जस्टिस' की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए एक समान समिति गठित करने के निर्देश देने की भी मांग की गई थी।

याचिका में कहा गया कि इस तरह की कार्रवाइयां पूरी तरह से भेदभावपूर्ण हैं और लोकतंत्र और कानून के शासन की धारणा में फिट नहीं होती हैं।

इस महीने की शुरुआत में, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झड़पों के बाद भाजपा शासित नागरिक निकाय द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुलडोजर ने पिछले हफ्ते इलाके में एक मस्जिद के पास कई कंक्रीट और अस्थायी संरचनाओं को तोड़ दिया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तत्काल रोक लगा दी गई।

इससे पहले, पांच राज्यों - गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में रामनवमी के उत्सव के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं थीं।

टॅग्स :सांप्रदायिक तनावराम नवमीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज