लाइव न्यूज़ :

कोरोनिल को लेकर पतंजलि आयुर्वेद को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

By सुमित राय | Updated: August 28, 2020 07:42 IST

कोरोनिल ट्रेडमार्क को लेकर छिड़ी जंग पर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को बड़ी राहत दी है और रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरू स्‍वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ को कोरोनिल दवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को अपनी दवा का ट्रेडमार्क कोरोनिल रखने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

योग गुरू स्‍वामी रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को कोरोनिल दवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ चेन्नई की एक कंपनी की याचिका का रद्द कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि कोरोनिल नाम उसके पास साल 1993 से है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को अपनी दवा का ट्रेडमार्क कोरोनिल रखने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

चेन्नई की कंपनी अरुद्रा इंजीनियरिंग ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिससे साफ है कि अब मामला मद्रास हाई कोर्ट में ही चलेगा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद पर 10 लाख जुर्माना लगाते हुए कोरोनिल ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसके बाद दो जजों की बेंज ने सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया और पतंजलि को ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने की अनुमति दी। जिसके बाद अरुद्रा इंजीनियरिंग ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

लगातार विवादों में है कोरोनिल

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने 23 जून 2020 को 'कोरोनिल' दवा पेश करते हुए दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज ढूंढ लिया है। हालांकि कोरोनिल के लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही आयुष मंत्रालय ने दवाई के प्रचार पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उत्तराखंड की आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी ने 'दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट' पर सवाल उठाते हुए कहा, पतंजलि को कोरोना की दवा के लिए नहीं, बल्कि इम्युनिटी बूस्टर और खांसी-जुकाम की दवा के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। इसके बाद कई राज्यों ने दवा की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोनिल को लेकर सफाई दी और कहा कि हमने कोरोना की कोई दवा नहीं बनाई है। उत्तराखंड के आयुष विभाग को भेजे गए नोटिस के जवाब में पतंजलि की ओर से कहा गया कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बनाने का कोई दावा नहीं किया है। हमने कोई भी कोरोना वायरस की दवा नहीं बनाई है, हमने वैसी दवा बनाई है, जिससे कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोनिलसुप्रीम कोर्टपतंजलि आयुर्वेदबाबा रामदेवकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज