लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, सदन से 12 भाजपा विधायकों के निलंबन को बताया गलत

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 28, 2022 13:22 IST

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विधायकों को एक सत्र से अधिक समय के लिए निलम्बित करना संवैधानिक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के फैसले को रद्द कर दियामहाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने भाजपा विधायकों को सदन से एक साल के लिए निलंबित कर दिया था

मुंबई: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 विधायकों को 5 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाली एक साल की अवधि के लिए निलंबित करने के महाराष्ट्र विधानसभा के फैसले को रद्द कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विधायकों को एक सत्र से अधिक समय के लिए निलम्बित करना संवैधानिक नहीं है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले से महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को बड़ा झटका लगा है। 

शीर्ष अदालत ने विधानसभा के सत्र की शेष अवधि से परे निलंबन को कानून में 'नॉन-एस्ट', काफी हद तक असंवैधानिक और तर्कहीन बताया। प्रस्ताव को अवैध बताते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि यह "विधानसभा की शक्तियों से परे" था।

वहीं, अब निलंबित हुए भाजपा के सभी 12 विधायक पिछले साल जुलाई में सत्र के समापन के बाद सभी परिणामी लाभों के हकदार होंगे। बता दें कि विधानसभा में पीठासीन अधिकारी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

5 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र विधानसभा के उस प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिकाओं का एक समूह दायर किया गया था, जिसमें सदन में कथित उच्छृंखल व्यवहार पर भाजपा विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टMaharashtra Assemblyभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल