लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने घर से मामलों की सुनवाई की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने कोविड-19 के मामले तेज रफ्तार से बढ़ने के मद्देनजर मंगलवार को अपने घरों से ही मामलों की सुनवाई की। वहीं, न्यायालय की रजिस्ट्री ने अपने अधिकारियों, अगर किसी दिन कार्यालय में उपस्थिति की आवश्यकता नहीं हो, तो ‘घर से काम’ करने की अनुमति दी है।

शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने सोमवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से अपने-अपने आवास से अदालती कार्यवाही की। पिछले हफ्ते करीब 44 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह कदम उठाया गया।

उभरती स्थिति पर गौर करते हुए न्यायालय की रजिस्ट्री ने 13 अप्रैल के अपने आदेश में न्यायालय के अधिकारियों से कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने वाले सभी एहतियातों का सख्त अनुपालन करने को कहा था, जिनमें आपस में दो गज दूर रखने के नियम, शरीर के तापमान की जांच करने, मास्क पहनने और हाथ साफ रखने जैसे स्वच्छता से जुड़े अन्य व्यवहार शामिल हैं।

शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने अपने आदेश में कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर आचरण नियमावली के तहत प्रशासिक कार्रवाई की जा सकती है।

न्यायालय ने तत्काल सुनवाई के लिए मामलों को वकीलों के उपस्थित होकर प्रस्तुत करने पर भी सोमवार से अगले आदेश तक अस्थायी रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम