लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शांतनागौदर का निधन

By भाषा | Updated: April 25, 2021 13:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एम शांतनागौदर का गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वह 62 साल के थे।

उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु के राजाजी नगर स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति शांतनागौदर को फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे। शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई।

शीर्ष अदालत ने रविवार को एक बयान में कहा, “बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति मोहन एम एम शांतनागौदर का कल देर शाम निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज यानी 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेंगलुरु में होगा।”

सहायक पंजीयक गगन सोनी द्वारा जारी बयान में सचिवों से शीर्ष अदालत के सभी न्यायाधीशों को न्यायमूर्ति शांतनागौदर के निधन एवं अंतिम संस्कार के बारे में अवगत कराने को कहा गया है।

न्यायमूर्ति शांतनागौदर को 17 फरवरी 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था। वह पांच मई, 2023 तक पद पर रहते।

उनका जन्म पांच मई, 1958 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने पांच सितंबर 1980 को वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें 12 मई, 2003 को कर्नाटक उच्च न्यायलय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था और सितंबर 2004 में स्थायी न्यायाधीश बने थे।

बाद में, न्यायमूर्ति शांतनागौदर एक अगस्त, 2016 को केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश बने।

शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किए जाने से पहले वह 22 सितंबर 2016 को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को शोक व्यक्त किया।

अपने शोक संदेश में, विजयन ने उन्हें एक ऐेसे न्यायाधीश के तौर पर याद किया जिन्होंने न्याय के क्षेत्र में अपना अद्वितीय योगदान दिया है।

वहीं, कर्नाटक सरकार ने भी न्यायमूर्ति शांतनागौदर के निधन पर दुख जताते हुए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने का आदेश दिया है।

वह उत्तर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले थे।

अधिसूचना में कहा गया कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा जहां राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा तथा भौतिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम