लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा ये सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2023 15:59 IST

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर राज्य के इस कदम के पीछे का कारण पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार से सिनेमाघरों में सुरक्षा मुहैया कराने का कारण भी पूछा।कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है।श्चिम बंगाल द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य था।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर राज्य के इस कदम के पीछे का कारण पूछा। शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार से सिनेमाघरों में सुरक्षा मुहैया कराने का कारण भी पूछा। अदालत ने बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल को फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाना चाहिए? यह पूरे देश में चल रही है।"

कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है। हालांकि फिल्म को तमिलनाडु में प्रतिबंधित नहीं किया गया है, थिएटर मालिकों ने कानून और व्यवस्था की चिंताओं पर इसे प्रदर्शित नहीं करने का फैसला किया है, निर्माताओं ने दावा किया कि यह एक छाया प्रतिबंध था। पश्चिम बंगाल द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य था। राज्य सरकार ने यह कहते हुए बैन लगाया था कि इससे शांति भंग होने की संभावना है। 

सोमवार को एक अधिसूचना में राज्य सरकार ने कहा कि उसने राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए घृणा या हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने बंगाल प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। बता दें कि कई राज्य ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

टॅग्स :द केरल स्टोरीTamil Naduपश्चिम बंगालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल