लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2018 10:04 IST

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक मामले से जुड़े पक्षकारों के बीच दस्तावेजों का हर तरह का अब लेन देन भी पूरा हो चुका है।

Open in App

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक के मुकदमे की गुरुवार (आठ फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक पक्षकारों के बीच दस्तावेजों का हर तरह का अब लेन देन भी पूरा हो चुका है। खबर के मुताबिक हर रोज सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार तीन जजों की बेंच मामले पर तीन घंटे सुनवाई करेगी। 

कहा जा रहा है कि 30 दिन की कार्यवाही में सभी पक्षों की सुनवाई पूरी हो सकती है और जल्द ही फैसला आ सकता है। इस मामले पर 5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि सभी दोनों पक्षकारों को मामले में दस्तावेजों के आदान प्रदान कर लेना चाहिए और अगली सुनवाई आठ फरवरी को बहस के लिए तैयार होकर आयें। कोर्ट ने कहा था कि उस दिन इस आधार पर सुनवाई स्थगित नहीं की जाएगी। 

जिसके बाद कोर्ट के आदेश को मानते हुए  सभी पक्षकारों के एडवोकेट आन रिकार्ड की दो बार रजिस्ट्रार ज्युडिशियल वन के समक्ष बैठक हुई ताकि दस्तावेजों के आदान प्रदान की स्थिति साफ हो और अगर कोई कमी है तो वह तय तिथि से पहले पूरी कर ली जाए। इसके लिए पक्षकारों के वकीलों की पहली बैठक गत 22 जनवरी को रजिस्ट्रार के यहां हुई थी।  1 फरवरी को इसके बाद फिर बैठक हुई जिसमें हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के अपीलकर्ताओं के सभी वकीलों ने हिस्सा लिया था इन बैठकों में दस्तावेज के आदान प्रदान पर भी मुहर लगी।

सुप्रीम कोर्ट की सूची में अयोध्या मामला आठ फरवरी को दोपहर दो बजे विशेष पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए लगा है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायामूर्ति अशोक भूषण व न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की पीठ कर रही है। वहीं, संघ के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय का दावा है कि पिछले 35 सालों से चल रही कार्रवाई में हर बार देरी बाबरी मस्जिद के पक्षकारों की वजह से ही हो रही है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टअयोध्याराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल