लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने सीतापुर केस में मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत अगले आदेश तक बढ़ाई, पर अभी रहना होगा जेल में

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2022 12:57 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सीतापुर केस में राहत देते हुए उनकी अंतरिम जमानत को अगले आदेश तक बरकरार रखा है। मामले पर अगली सुनवाई कोर्ट अब 7 सितंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीतापुर केस में मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई।मामले पर 7 सितंबर को अगली सुनवाई, यूपी सरकार को जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में दी गई अंतरिम जमानत को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। इससे पहले पिछले हफ्ते इसे पांच दिनों के लिए दिया गया था। ये समयसीमा आज मंगलवार को खत्म हो रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही जुबैर की याचिका की सुनवाई 7 सितंबर तक टाल दी है। यूपी सरकार को भी कोर्ट ने जुबैर की याचिका पर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस ए.एस. बोपन्ना की एक पीठ से कहा कि वे सीतापुर में दर्ज प्राथमिकी खारिज करने को लेकर मोहम्मद जुबैर की ओर से दायर याचिका के खिलाफ एक हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं। 

इसके बाद, पीठ ने पत्रकार जुबैर की याचिका को अंतिम सुनवाई के वास्ते सात सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया और उत्तर प्रदेश सरकार से चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

हालांकि अंतरिम जमानत के बावजूद फिलहाल वे दिल्ली में दर्ज एक अन्य मामले में हिरासत में रहेंगे। इसके अलावा यूपी के लखीमपुर खीरी में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज है। सोमवार को ही जुबैर को दुश्मनी को बढ़ावा देने के 2021 में दर्ज एक मामले में लखीमपुर खीरी की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

इसके अलावा दुश्मनी बढ़ाने के आरोप से जुड़े मामले में भी जमानत को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की सेशन कोर्ट में मंलवार को सुनवाई होनी थी। हालांकि, कोर्ट ने इसे 14 जुलाई तक के लिए टाल दिया। दिल्ली पुलिस के वकील ने मामले में बहस करने के लिए समय मांगा और अदालत से इस मामले को 14 जुलाई को सुनवाई का अनुरोध किया जिसे कोर्ट ने मान लिया। जुबैर को 27 जून को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरसुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह