लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट संकट: बार एसोसिएशन आज करेगा बैठक, एजी बोले- जल्द सुलझेगा मामला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 13, 2018 13:44 IST

शुक्रवार (12जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने एक प्रेस वार्ता कर देश के सर्वोच्च न्यायालय में "सब कुछ सही नहीं चलने" की बात कही थी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन शनिवार शाम (13 जनवरी) चार सबसे सीनीयर जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ से 'सुप्रीम कोर्ट vs सीजेआई' मुद्दे पर मुलाकात करेगा। संभावना जताई जा रही है कि बार एसोसिएशन मुलाकात के दौरान इन चार जजों से इस बारे में बात कर सकता है कि सीनीयर जजों को इस मुद्दे को प्रेस कॉफ्रेंस कर सार्वजनिक करने की बजाय इसे कोर्ट की मीटिंग में उठाकर खत्म करना चाहिए था। वहीं अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि यह सारा विवाद बातचीत से आसानी से जल्द ही सुलझ जाएगा।

बार काउंसिल के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा है कि रोस्टर जैसे छोटे मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करना दुखद है। हमने आज शाम 5 बजे मीटिंग बुलाई है। कल सुबह हमारे डेलिगेशन चारों जजों, सीजेआई और अन्य जजों से मिलेंगे। उनसे गुजारिश करेंगे कि वे ऐसे मामलों को इस तरह जनता के सामने ना लाएं।  बता दें कि बदा दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने शुक्रवार (12 जनवरी) को एक प्रेस वार्ता कर देश के सर्वोच्च न्यायालय में "सब कुछ सही नहीं चलने" की बात कही थी। इस दौरान जस्टिस जे चेलमेश्वर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन सही तरीके से नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कुछ चीजें नियंत्रण के बाहर हो गई हैं। इसलिए उनके पास मीडिया में बात करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। ये चारों जज सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ पांच न्यायधीशों में शामिल हैं।

वहीं जस्टिस रंजन गोगोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला सीबीआई जज बीएच लोया के मामले से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "हमने मुख्य न्यायाधीश को समझाने की कोशिश की कि कुछ चीजें सही नहीं चल रही हैं और उन्हें सुधारवादी कदम उठाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी कोशिश विफल रही।" 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबीएच लोयाजे चेलमेश्वरदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज