लाइव न्यूज़ :

SC में दिखा जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्र और न्यायपालिका में टकराव, हुई बहस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 21:51 IST

आज सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर न्यायपालिका और केंद्र के बीच सीधा टकराव  दिखा।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: आज सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर न्यायपालिका और केंद्र के बीच सीधा टकराव  दिखा। खबर के अनुसार जस्टिस मदन बी लोकुर और अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के बीच जमकर गरमा गरम बहस हुई। कहा जा रहा है आज सुप्रीम कोर्ट जस्टिस मदन बी. लोकुर और अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के बीच जमकर गरमा गरम बहस हुई।

एक मामले में मणिपुर  की सुनवाई के दौरान जस्टिस लोकुर ने एजी से पूछा है कि फिलहाल हाइकोर्टों में जजों की नियुक्ति को लेकर कोलेजियम की कितनी सिफारिश लम्बित। इस पर एजी ने कहा कि उन्हें इस पर जानकारी जुटानी होगी।

मामले पर बात करते हुए जस्टिस लोकुर ने कहा कि सरकार के साथ यही दिक्कत है कि उसके पास समय पर जानकारी नही होती है। जिसके जवाब में  अटॉर्नी जनरल ने कहा कि कोलेजियम को बड़ी तस्वीर देखनी चाहिए, ज्यादा नामों की सिफारिश भेजनी चाहिए। 40 जजों के पद कई उच्च न्यायालयों में खाली हैं लेकिन कोलेजियम सिर्फ 3-4 नाम भेजता है और फिर कहा जाता है कि सरकार कुछ नहीं कर रही है।

इतना ही नहीं वेणुगोपाल ने कहा है कि अगर कोलेजियम की कोई सिफारिश नहीं है तो फिर कुछ भी नहीं किया जा सकता, तब कोर्ट ने सरकार को याद दिलाया कि उन्हें नियुक्तियां करनी ही होंगी।

 17 अप्रैल को मणिपुर उच्च न्यायालय से गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक मामले के ट्रांसफर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा जैसे उच्च न्यायालयों में हालात खराब हैं। वहीं, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों की स्वीकृत शक्ति के खिलाफ दो न्यायाधीश हैं

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज