लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: NCR में आवागमन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली, यूपी, हरियाणा को कॉमन पॉलिसी बनाने का निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2020 12:19 IST

कोरोना संकट और फिर पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा में पड़ने वाले एनसीआर क्षेत्रों में आवाजाही को लेकर आम लोगों को अलग-अलग नीतियों के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को तीनों राज्यों के साथ बैठक बुलाने का भी निर्देश दिया है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आवागमन के लिए एक कॉमन नीति होनी चाहिए

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच विभिन्न दिल्ली और उससे सटे राज्यों की सीमा बंद होने और इससे आम लोगों को हो रही परेशानी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को एक हफ्ते के अंदर राज्यों में आवाजाही के लिए आम नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साथ ही केंद्र को इस संबंध में बैठक बुलाने को कहा है। 

दरअसल, लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर में आवागमन लोगों के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बना हुआ है। यूपी और हरियाणा सरकार की अलग-अलग नीतियों के बीच हाल में दिल्ली ने भी अपने बॉर्डर बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद से लोगों की मुश्किलें और बढ़ी हैं।

बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए दिल्ली के बॉर्डर को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत केवल बेहद जरूरी सेवाओं को ही जारी पास के आधार पर दिल्ली की सीमा में आने की इजाजत दी गई है।

हालांकि, दिल्ली की ओर से सीमाओं को बंद करने का ये आदेश उस समय आया जब केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील देने के बाद हरियाणा सरकार ने गुड़गांव-दिल्ली बॉर्डर को खेलने के आदेश जारी कर दिए थे।

उत्तर प्रदेश में भी नोएडा और गाजियाबाद की सीमा दिल्ली से लगती है। नोएडा ने कोविड-19 की बढ़ती संख्या को देखते हुए अप्रैल में ही दिल्ली के साथ बॉर्डर सील कर दिया था। इसी हफ्ते नोएडा प्रशासन ने ये भी साफ किया कि अभी बॉर्डर बंद ही रहेंगे। नोएडा प्रशासन की ओर से कहा गया कि 42 प्रतिशत कोरोना के मामलों का जुड़ाव दिल्ली से है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली-एनसीआरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह