लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को हाजिर होकर केस पर बहस करने के लिए कहा, कई मामलों को किया स्थगित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2022 22:52 IST

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बीवी नागरत्ना की वेकेशन बेंच ने कहा कि जब हर दिन जज अदालत में आ रहे हैं तो भला वकीलों को आने में क्या परेशानी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कहा बेहतर होगा कि वकील जज के सामने पेश होकर अपने केस पर बहस करेंजस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने कहा कि हम आ सकते हैं तो आप क्यों नहींकोर्ट ने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और अभिषेक मनु सिंधवी के वर्चुअल सुनवाई की अपील को ठुकराया

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वकीलों की कोर्ट में पेश होकर केस पर बहस करने के लिए जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बीवी नागरत्ना की वेकेशन बेंच ने कहा कि जब हर दिन जज अदालत में आ रहे हैं तो भला वकीलों को आने में क्या परेशानी है। बेहतर होगा कि वकील जज के सामने पेश होकर अपने केस पर बहस करें।

बेंच ने कहा, "हम हर दिन अदालत में आ रहे हैं तो आप भी आ सकते हैं और अपने मामलों पर बहस कर सकते हैं। अदालत में वकीलों के फिजिकल प्रेजेंटेशन से केस की बहस में सुविधा होगी और हमें इससे मदद मिलेगा।"

इससे पहले बेंच ने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के उस मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें वो वर्चुअल तरीके से कोर्ट की सुनवाई चाहते थे।

रोहतगी के अपील पर टिप्पणी करते हुए बेंच ने कहा, "जब आप अदालत में नहीं हैं तो हम आपको यह सुविधा नहीं देने वाले हैं, अन्य वकील छुट्टियों के दौरान भी यहां आ रहे हैं।"

जिसके बाद मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा कि उनके केस को परसों के लिए स्थगित कर दिया जाए। वो कोर्ट के सामने खुद पेश होकर मामले पर बहस करेंगे।

बेंच ने रोहतगी की अपील पर सहमति जताते हुए कहा कि अगर वह व्यस्त हैं तो अपने सहयोगी को अदालत में पेश होने और मामले पर बहस करने के लिए कह सकते हैं।

मुकुल रोहतगी की तरह कोर्ट ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को भी अदालत के सामने पेश होकर केस पर बहस करने के लिए कहा और कहा कि अदालतों में छुट्टी वरिष्ठ वकीलों के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें अपने जूनियर वकीलों को कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहना चाहिए। 

जिसके जवाब में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नियम सभी के लिए समान होना चाहिए और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

जिस पर बेंच ने सिंघवी से कहा, "ठीक है, फिर आप कोर्ट कब आ रहे हैं।", जिस पर सिंघवी ने कहा वो मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश होंगे। जिसके बाद कोर्ट ने इसके केस को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

मालूम हो कि इससे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने भी कहा था कि कोर्ट सोमवार और शुक्रवार अपने दिनचर्या के हिसाब से काम करेगी ताकि देश के कोनों से आने वाले वकीलों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने कहा यह भी कहा था कि मंगलवार को हाइब्रिड हियरिंग डे होगा और बाकी बुधवार और गुरुवार को फिजिकल हियरिंग डे होगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टMukul Rohatgiएन वेंकट रमणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप