लाइव न्यूज़ :

Karnataka Next CM: जश्न में डूबे सिद्धारमैया के समर्थक, घर के बाहर छोड़े पटाखे-बांटी मिठाइयां, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 18, 2023 12:53 IST

कर्नाटक के अगले सीएम पद के नाम को लेकर होने वाली चर्चा में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा था कि "इस मुद्दे पर मुझे बोलने के लिए कुछ नहीं है।.....मैंने सबकुछ आला कमान पर छोड़ दिया है।.....इस मुद्दे पर आला कमान ही फैसला लेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग सिद्धारमैया का नाम तय हो गया है। ऐसे में इस बात की खबर मिलते ही सिद्धारमैया के समर्थकों में जश्न का माहौल है। उधर कर्नाटक के सीएम पद के नाम के एलान पर डीके शिवकुमार ने भी कोई साफ-साफ जवाब नहीं दिया है।

बेंगलुरु:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम तय होने की खबर आने के बाद गुरुवार को सिद्धारमैया के समर्थकों में जश्न का माहौल है। ऐसे में बेंगलुरु में उनके समर्थकों द्वारा मिठाइयां बांटी गई और जमकर पटाखे भी छोड़े गए है। यही नहीं बेंगलुरु में सिद्धारमैया के घर के बाहर और मैसूरु जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में भी जश्न मनाया जा रहा है। 

इस दौरान सिद्धारमैया के समर्थन में नारे भी लगाए गए और जमकर खुशियां भी मनाई जा रही है कि उनका नेता फिर से सीएम बनने जा रहे है। सिद्धारमैया के भाई सिद्धे गौड़ा को विश्वास था कि सिद्धारमैया को शीर्ष पद के लिए चुना जाएगा। इस पर बोलते हुए सिद्धे गौड़ा ने बुधवार को सिद्धरमनहुंडी में पत्रकारों से कहा है कि ‘‘सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने की गारंटी है। उन्होंने लोगों के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने गरीब लोगों को मुफ्त चावल देने के लिए ‘अन्ना भाग्य’ योजना शुरू की थी।’’ 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सिद्धारमैया के समर्थकों द्वारा खुशियां मनाते हुए देखा गया है। गुरुवार को बेंगलुरु में उनके घर के बाहर समर्थक जमा हुए और जमकर वहां जश्न मनाया है। वहां मौजूद लोगों में मिठाइयां बांटी गई और रास्ते पर खूब पटाखे भी छोड़े गए है। यही नहीं सिद्धारमैया के समर्थकों द्वारा डांस भी किया गया है और उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए हैं। 

सीएम बनने के मुद्दे पर क्या बोले डीके शिवकुमार

इससे पहले कर्नाटक के सीएम के नाम के चुनाव के लिए कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर पर पहुंचे थे। ऐसे में यहां डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कुछ सवालों का जवाब भी दिया है। पत्रकारों ने जब शिवकुमार से सीएम पद के नाम के एलान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बहुत देर बाद जवाब दिया है। यही नहीं वे जिस तरीके से काफी देर के बाद जवाब दिया था, इस पर लोग कई सवाल भी खड़े कर रहे है। 

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा है कि "इस मुद्दे पर मुझे बोलने के लिए कुछ नहीं है।.....मैंने सबकुछ आला कमान पर छोड़ दिया है।.....इस मुद्दे पर आला कमान ही फैसला लेगा।" ऐसे में जब पत्रकारों ने यह पूछा कि अभी आप कहां जा रहे है, क्या आप कोई मीटिंग में जा रहे है। इस पर बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा है कि "वे आराम करने जा रहे है।"  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी