लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के हालात से संबंधित मुद्दों पर सरकार के निर्णयों का समर्थन किया: टीएमसी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:20 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने तालिबान के नियंत्रण के बाद अफगानिस्तान के हालात से संबंधित मुद्दों पर लिए गए फैसलों में सरकार का समर्थन किया है और वहां फंसे पश्चिम बंगाल के 125 लोगों की सूची सौंपी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को बताया कि सरकार ने तालिबान को लेकर ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ का रुख अपनाया है जो उभरती स्थिति पर निर्भर करेगा ।बैठक में मौजूद रहे टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा, ''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण मोड़ पर सरकार को समर्थन दिया है और हम मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इसके साथ बदलते उद्देश्यों पर बात नहीं करना चाहते हैं। हमने दो मुद्दे उठाए हैं। पहला वहां फंसे पश्चिम बंगाल के 125 लोगों को निकालना, जिनकी सूची हमने सरकार को दी है। दूसरा मुद्दा अफगानिस्तान में भारत के निवेश, उसके भविष्य और फल से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल