लाइव न्यूज़ :

सुंजवान अटैकः होश में आए जवान के सवाल से सेना का सिर फक्र से हुआ ऊंचा, तलाशी में मिला एक और शव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 13, 2018 18:07 IST

तलाशी के दौरान एक और जवान का शव बरामद होने के बाद जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

Open in App

श्रीनगर (13 फरवरी)। श्रीनगर (13 फरवरी)। जम्मू के सुंजवान सैन्य शिविर पर हमले में घायल मेजर अभिजीत को हो आ गया है। उधमपुर के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मेजर अभिजीत के साथ मौजूद मेजर जनरल नादीप नैथानी ने उनके पहले सवाल के बारे में मीडिया को रूबरू कराया। मेजर जनरल नादीप नैथानी के अनुसार, 'होश में आते ही मेजर अभ‌िजीत ने सबसे पहले यह पूछा- हमला करने वाले आतंकवादियों का क्‍या हुआ?' मेजर जनरल नादीप नैथाने ने कहा, 'मेजर अभिजीत का हौसला बुलंद है। बल्कि वह वापस तैनाती के लिए पूछ रहे थे। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने अब मेजर अभिजीत को खतरे से बाहर बताया है।

दूसरी ओर तलाशी के दौरान एक और जवान का शव बरामद होने के बाद जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। आईएएनएस की खबर के मुताबिक सेना ने मंगलवार को कहा कि छठे जवान का शव सोमवार शाम को तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुआ। 

इसके बाद इस सैन्य शिविर पर शनिवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है।  इस हमले में छह जवान शहीद हो चुके हैं और एक नागरिक की जान चली गई है। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों सहित 10 अन्य घायल हैं। 

गौरतलब है कि 10 फरवरी को भारी हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ग्रेनेड फेंकते हुए और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करते हुए सुंजवान स्थित सैन्य शिविर में घुस आए थे।

पाकिस्तानी मूल के तीनों आतंकवादी जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर के आवासीय क्वार्टर में प्रवेश करने में कामयाब रहे थे, जिन्हें बाद में सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए