लाइव न्यूज़ :

14 मई से पंजाब में सभी स्कूल बंद, सरकार ने की घोषणा, लू की चेतावनी के बाद लिया फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: April 30, 2022 14:25 IST

भारतीय मौसम विभाग ने 2 मई तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कई प्रदेशों में गरज के साथ बारिश की संभावन जताई है।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार भटिंडा में अधिकतम तापमन 44 डिग्री दर्ज किया गया था पटियाला में 43.4 डिग्री, अमृतसर में 42.3, लुधियाना में 43.2 और जालंधर में 42.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा लू की चेतावनी के बाद सभी स्कूलों को 14 मई से बंद करने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 14 मई से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का फैसला किया गया है। मान ने कहा, हजारों अभिभावकों और शिक्षकों के सुझावों पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया।

भगवंत मान ने ये आदेश ट्विटर के जरिए सार्वजनिक की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘अचानक भीषण गर्मी और हजारों अभिभावकों और शिक्षकों के सुझावों पर विचार करते हुए पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया गया है।’ गौरतलब है कि शुक्रवार भटिंडा में अधिकतम तापमन 44 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं पटियाला में 43.4 डिग्री, अमृतसर में 42.3, लुधियाना में 43.2 और जालंधर में 42.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने 2 मई तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कई प्रदेशों में गरज के साथ बारिश की संभावन जताई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ समेत पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे प्रदेश पहले ही गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर चुकी हैं। 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा