लाइव न्यूज़ :

समर हिल भूस्खलनः अबतक 13 शव बरामद, बारिश से अबतक 56 की मौत, बचाव कार्य में आ रही परेशानी

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2023 12:30 IST

शिव मंदिर स्थल पर अभी भी 10 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि खराब मौसम के कारण राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 16 अगस्त को एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में 14 अगस्त को समर हिल इलाके में भारी भूस्खलन हुआ था।यहां स्थित क्षतिग्रस्त शिव मंदिर के मलबे से अबतक 13 शव निकाले जा चुके हैं।शिमला के  कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ घर ढह गए।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 14 अगस्त को समर हिल इलाके में भारी भूस्खलन और क्षतिग्रस्त शिव मंदिर के मलबे में से मंगलवार को एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड द्वारा बचाव अभियान जारी है। एसडीएम शिमला (शहरी) भानु गुप्ता ने कहा समर हिल में 13 शव बरामद कर लिए गए हैं।"

बीएस राजपूत, 14 एनडीआरएफ द्वितीय,कमान ने कहा कि यहां पर कुल 21 पीड़ित हो सकते हैं। कल तक हमें 12 शव बरामद हुए थे। आज हमें एक और शव मिला, इस तरह 13 शव बरामद हो चुके हैं। हम भारी मशीनरी के अलावा विशेष उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। हम पुष्टि नहीं कर सकते कि खोज कब खत्म होगी क्योंकि निचले क्षेत्र में शव कम से कम 2 किमी तक फैले हुए हैं और हम वहां मशीनों का उपयोग नहीं कर सकते हैं इसलिए बचाव मैन्युअल रूप से करना होगा।

शिमला के  कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि ताजा भूस्खलन में दो शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से 13 समर हिल में शिव मंदिर स्थल से, पांच फागली में और दो कृष्णानगर में बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिव मंदिर स्थल पर अभी भी 10 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि खराब मौसम के कारण राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 16 अगस्त को एक दिन के लिए बंद रहेंगे। राज्य में रविवार से भारी बारिश से भूस्खलन और बादल फटने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं और घर ढहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना ने पुलिस तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ मिलकर सुबह करीब छह बजे समरहिल में बचाव अभियान फिर से शुरू किया ।

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर