लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष की मॉनसून सत्र से पहले अपील, कहा-सिर्फ 3 सत्र बचे हैं, सहयोग करें सांसद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2018 21:53 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन नें मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले सांसदों को पत्र लिखकर संसद में सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई: संसद के सत्र बीते कई बार से हंगामें की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में भेंट चढ़ते सत्रों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन नें मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले सांसदों को पत्र लिखकर संसद में सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अब इस सरकार के महज तीन सत्र बचे हैं।

 ऐसे में मॉनसून सत्र और शीतकालीन सत्र  के दौरान सदस्यों को यह समय ज्यादा से ज्यादा कामकाज में परिवर्तित करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह उम्मीद करती है कि सभी सदस्य इसके कार्य को सकुशल करने में मदद करेंगे और सभी सांसद सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य हैं।

सुमित्रा महाजन नें अपने पत्र में बजट सत्र के दौरान सदन में व्यवधान का उल्लेख करते हुए ये कहा है। उन्होंने कहा कि अब कम समय बचा है ऐसे में सभी को अब असहमति और विचारों की अभिव्यक्ति शालीनता और शिष्टाचार के दायरे में होनी चाहिए। इस तरह से लोगों के अंदर भी लोकतंत्र के अंदर विश्वास होगा।

गौरतलब है कि आगामी मॉनसून सत्र में दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण बिल लंबित हैं। संसद का सत्र अच्छा चले इसको लेकर  संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार नें 17 जुलाई को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल होंगें। वहीं, संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह