लाइव न्यूज़ :

सुकमा नक्सल हमला: पीएम मोदी बोले- शहीद जवानों के परिजनों के साथ खड़ा है पूरा देश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 14, 2018 02:09 IST

पीएम मोदी ने कहा, सीआरपीएफ के जवान जो सुकमा में शहीद हुए हैं उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है, इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से कहा है कि पूरा देश आपके आपके साथ है। पीएम मोदी ने ट्टीट करते हुए कहा,  पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। सीआरपीएफ के जवान जो सुकमा में शहीद हुए हैं उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश आपके परिवार के साथ खड़ा है। 

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान मारे गए हैं। सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों की एक बारुदी सुरंग की चपेट में आ गए थे इस हमलें में घायल हुए अन्य 6 जवानों का इलाज अस्पताल में जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब भी तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार 13 मार्च को हुए नक्सली हमले में 9 जवान शहीद जबकी 6 जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों ने सुकमा के किस्टाराम के पास इस हमले को अंजाम दिया। हमले घायल हुए 6 में से 2 जवानों को इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एंटी लैंड माइन व्हीकल के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार आठ जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दो जवान मदन कुमार और राजेश कुमार को एयरलिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि, 

टॅग्स :नक्सल हमलानरेंद्र मोदीरमन सिंहछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज