लाइव न्यूज़ :

सुखोई-30 स्क्वाड्रन लड़ाकू 20 जनवरी को वायुसेना के बेड़े में शामिल होगा, जानिए खासियत

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:35 IST

एयर मार्शल अमित तिवारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन में यहां तिवारी ने कहा कि यह दक्षिण में स्थित भारतीय वायुसेना का दूसरा अग्रिम लड़ाकू स्क्वाड्रन होगा। सुखोई-30 को बेड़े में शामिल किये जाने वाले इस समारोह का उद्घाटन 20 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे

Open in App
ठळक मुद्देलंबी दूरी तक पहुंच व कई भूमिकाएं निभा सकने की क्षमता की वजह से बेहद सक्षम है।वायुसेना में नौवहन हमलावर स्क्वाड्रन में स्वदेशी ब्राह्मोस मिसाइलें भी तैनात हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 20 जनवरी को एसयू-30 लड़ाकू स्क्वाड्रन को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। तमिलनाडु के तंजावुर में वायुसेना अड्डे पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा।

एयर मार्शल अमित तिवारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन में यहां तिवारी ने कहा कि यह दक्षिण में स्थित भारतीय वायुसेना का दूसरा अग्रिम लड़ाकू स्क्वाड्रन होगा। सुखोई-30 को बेड़े में शामिल किये जाने वाले इस समारोह का उद्घाटन 20 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

यह लड़ाकू विमान अपनी लंबी दूरी तक पहुंच व कई भूमिकाएं निभा सकने की क्षमता की वजह से बेहद सक्षम है। तिवारी ने कहा कि वायुसेना में नौवहन हमलावर स्क्वाड्रन में स्वदेशी ब्राह्मोस मिसाइलें भी तैनात हैं। वायुसेना ने पूर्व में घोषणा की थी कि 222 स्क्वाड्रन द टाइगरशार्कसन को सुखोई के साथ एक जनवरी को फिर से खड़ा किया जाएगा।

इस स्क्वाड्रन की स्थापना मूल रूप से 15 सितंबर 1969 को एक अन्य सुखोई लड़ाकू एसयू-7 के साथ की गई थी और बाद में इसमें मिग-27 लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया। अधिकारियों ने कहा कि फिर से खड़ी की जा रही 222 स्क्वाड्रन ब्राह्मोस से युक्त सुखोई-30 लड़ाकू विमानों वाला होगा। इन विमानों में दोहरे इंजन होंगे। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराजनाथ सिंहकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह