लाइव न्यूज़ :

‘चुनाव आयोग कैडर’ बने, सारी गतिविधियां संभाले, स्वतंत्र रूप से काम करेंः राम माधव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 19:08 IST

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मेरा मानना है कि उसका अपना कैडर होना चाहिए। चुनाव आयोग कैडर बनना चाहिए...’’

Open in App
ठळक मुद्देयह एक सीमित कैडर हो सकता है जो किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप से स्वतंत्र, चुनाव आयोग की सारी गतिविधियां संभाले।शायद यह समय है जब हमारे पास उनके लिए एक अलग कैडर होना चाहिए।

भाजपा महासचिव राम माधव ने चुनाव सुधार के तहत एक ऐसा ‘चुनाव आयोग कैडर’ बनाने का सुझाव दिया, जो किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव आयोग की गतिविधियों को संभाले।

माधव ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मेरा मानना है कि उसका अपना कैडर होना चाहिए। चुनाव आयोग कैडर बनना चाहिए...’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक सीमित कैडर हो सकता है जो किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप से स्वतंत्र, चुनाव आयोग की सारी गतिविधियां संभाले... शायद यह समय है जब हमारे पास उनके लिए एक अलग कैडर होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ सुधार प्रक्रिया में एक अहम मील का पत्थर हो सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की परंपरा को खत्म कर दिया जाना चाहिए और सिर्फ विश्वास प्रस्ताव लाने की परंपरा हो।

उन्होंने (सरकार की) राष्ट्रपति प्रणाली या आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली जैसे विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर प्रणाली में खामियां और सकारात्मक पक्ष होते हैं। माधव ने कहा कि इस तरह के बदलाव होने तक, निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होना चाहिए जिनमें (निर्वाचन क्षेत्रों का मौजूदा आकार छोटा करके) निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या में इज़ाफा हो।

उन्होंने कहा कि इससे वर्तमान में जन प्रतिनिधियों के हाथों में केंद्रित शक्तियों में कमी आएगी। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन तर्कसंगत तरीके से होना चाहिए। ताकि जन प्रतिनिधियों की सुपरमैन की छवि में बदलाव आए और वे ज्यादा जवाबदेह बनें।

माधव ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव के आखिरी दो दिनों के लिए ‘अलग बजट’ आवंटित करती हैं। यह बजट पहले के दिनों के बजट के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि इस चलन को खत्म कर देना चाहिए। भाजपा ने कहा, ‘‘ उसके लिए, आंतरिक सुधार जरूरी हैं लेकिन कड़ी व्यवस्था भी होनी चाहिए। इस परिदृश्य को नियंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग को और शक्तियां दी जानी चाहिए।’’

माधव ने कहा कि पश्चिमी लोकतंत्रों की मजबूती कड़ी निगरानी व्यवस्था पर है और इसी तरह की चुनाव निगरानी व्यवस्था देश में भी करने की जरूरत है। वक्ताओं में शामिल, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने उम्मीद जताई कि आयोग को मजबूती देने के लिए कुछ लंबित सुझावों को मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार को सरकार को अहमियत देनी चाहिए।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप