लाइव न्यूज़ :

गन्ना दर मुद्दा: पंजाब के मुख्यमंत्री कल करेंगे किसानों के साथ बैठक

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:46 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह गन्ना के दाम एवं लंबित बकाये के भुगतान को लेकर पिछले चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ मंगलवार को बैठक करेंगे। पंजाब के जालंधर में किसानों ने इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलमार्ग को बंद कर रखा है जिससे रेल अधिकारियों को ट्रेने रद्द करनी पड़ीं या उनका मार्ग बदलना पड़ा। फिरोजपुर संभाग के रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनें रद्द होने पर अबतक 12,300 यात्रियों को 53.65 लाख रूपये का रिफंड दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 27 ट्रेनें रद्द की गयी हैं जबकि 22 का मार्ग बदला गया। पंजाब के कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री एवं किसान नेताओं के बीच बैठक होगी। इस बीच पंजाब के आयुक्त (कृषि) बलविंदर सिंह सिद्धू और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के दो अर्थशास्त्रियों समेत अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के एक दल ने जालंधर में किसान नेताओं के साथ बैठक की एवं गन्ने उत्पादन की लागत उनका पक्ष जाना। सिद्धू ने कहा कि ज्यादातर मुद्दों पर किसानों एवं सरकार के बीच सहमति बन गयी है लेकिन अब भी कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं जिनके कल मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हल हो जाने की आस है। किसान गन्ना के राज्य परामर्श मूल्य में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। वे पहले ही पंजाब सरकार द्वारा घोषित प्रति क्विंटल पर 15 रूपये की वृद्धि ठुकरा चुके हैं। राज्य सरकार ने गन्ने के वास्ते शुरुआती किस्म के लिए 325 रूपये , मध्यम के लिए 315 और देर से पकने वाली किस्म के लिए 310 रूपये की दरों की घोषणा की थी। किसानों ने कहा कि पड़ोस हरियाणा में सरकार 358 रूपये प्रति क्विंटल दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतदोस्ती से दुश्मनी की हद तक क्यों जा रहे डोनाल्ड ट्रम्प?, नरेंद्र मोदी के बीच चर्चित ‘भाईचारा’ बुरी तरह से बिगड़ा

भारतPatiala Lok Sabha Seat 2024: 'बीजेपी के साथ नई पारी बेहतर होगी', पटियाला सीट पर आप के बलबीर सिंह से होगी परनीत कौर की टक्कर!

भारतLok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस का हाथ छोड़ परनीत कौर ने थाम लिया कमल का फूल', पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

भारतजन सुराज यात्राः छह मुख्यमंत्री उठा रहे हैं खर्च, प्रशांत किशोर ने कहा- क्राउड फंडिंग का बड़ा प्लेटफार्म तैयार करेंगे, बिहार की राजनीति में बदलाव लाएंगे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप