लाइव न्यूज़ :

‘दिल चाहता है’ के 20 साल पूरे होने पर सुचित्रा पिल्लई ने कहा, ‘‘ वह एक शानदार फिल्म थी’’

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून फिल्म ‘दिल चाहता है’ के अगस्त में 20 साल पूरे होने पर अदाकारा सुचित्रा पिल्लई ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार इतनी अच्छी तरह से लिखा गया था, कि छोटा किरदार होने के बावजूद लोगों को आज भी वह याद है।

सुचित्रा ने फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान की प्रेमिका प्रिया का किरदार निभाया था, जो हर वक्त उन्हें जीना का सलीका सिखाया करती थी। फिल्म 2001 अगस्त में आई थी, जिसे रिलीज हुए इस वर्ष 20 साल पूरे हो जाएंगे। फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही समीक्षकों की सराहना भी हासिल की थी। बतौर निर्देशक फरहान अख्तर की यह पहली फिल्म थी।

सुचित्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ यह एक शानदार फिल्म थी। मैं आज 20 साल बाद भी प्रिया जैसी कई लड़कियां देखती हूं। एक ऐसी प्रेमिका.... जैसा लड़कियां बनना चाहती हैं, लेकिन लड़के ऐसी प्रेमिका नहीं चाहते। यह ऐसा है कि किरदार कितनी अच्छी तरह से लिखा गया है...भले ही वह केवल पांच मिनट का किरदार हो...और यह इसी का उदाहरण है।’’

फिल्म ‘पेज 3’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अदाकरा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने उन्हें प्रिया का किरदार निभाने को कहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ फरहान तब 26 वर्ष के थे और मेरे दोस्त थे। उन्होंने मुझ से कहा, ‘ सूची, तुम्हें यह किरदार करना होगा।’ मुझे लगा.... क्या? उन्होंने मुझे अपने कार्यालय बुलाया, वहां सैफ अली खान भी थे। उन्होंने कहा, ‘यह तुम्हारे सह-कलाकार हैं’।’’

फिल्म में सैफ अली खान ने समीर का किरदार निभाया था, जिन्हें प्रिया के साथ संबंध टूटने के बाद पूजा यानी अदाकारा सोनाली कुलकर्णी से प्यार हो जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी