लाइव न्यूज़ :

देश का पहला एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रूद्रम' का हुआ सफल परीक्षण, वायु सेना की इस वजह से बढ़ी ताकत

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 14:53 IST

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस मिसाइल को सुखोई फाइटर एयरक्राफ्ट से लांच किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना की ताकत इसलिए बढ़ गई है क्योंकि रूद्रम' अपने तरह की एक अलग मिसाइल है।लड़ाकू विमानों मिराज 2000, जगुआर, तेजस और तेजस मार्क 2 को भी इस मिसाइल से लैस किया जा सकता है।

नई दिल्ली:चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद के बीच आज (शुक्रवार) भारत ने एंटी-रेडिएशन वाली मिसाइल 'रूद्रम' का सफल परीक्षण किया। यह देश की पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल है जिसे DRDO ने वायुसेना के लिए विकसित किया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस मिसाइल को सुखोई फाइटर एयरक्राफ्ट से लांच किया गया। इसके बाद इस मिसाइल ने सफलता पूर्वक भारतीय वैज्ञानिकों के अनुमान मुताबिक प्रदर्शन किया है। 

इस मिसाइल के सफनता पूर्वक लांच होने के बाद भारतीय वायु सेना की ताकत इसलिए बढ़ गई है क्योंकि रूद्रम' अपने तरह की एक अलग मिसाइल है। लड़ाकू विमानों मिराज 2000, जगुआर, तेजस और तेजस मार्क 2 को भी इस मिसाइल से लैस किया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि इसके तैयार हो जाने से दुश्मन देश के मंसूबों पर पानी फेरने के मामले में भारतीय वायुसेना एक कदम और आगे निकल गया है। 

एंटी रेडिएशन मिसाइल क्या होती है?

डीआरडीओ एंटी रेडिएशन मिसाइल (DRDO Anti-Radiation Missile) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित की जा रही एंटी रेडिएशन मिसाइल है। यह भारत की पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल है। यह मिसाइल दुश्मन के राडार व ट्रांसिमट सिग्नलों को खराब कर देती है। जिससे दुश्मन अपनी राडार व ट्रांसिमट सिग्नलों की क्षमता खो देता है। वर्तमान में यह टेक्नोलॉजी सिर्फ अमेरिका, रूस और जर्मनी के पास है। यही वजह है कि इस सफलता से वायु सेना की ताकत कई गुणा बढ़ जाएगी। 

भारत के लिए काफी अहम है यह मिसाइल-

इस मिसाइल की टेस्टिंग के बाद भारतीय वायु सेना की सामरिक क्षमता में और इजाफा हो गया है। दुश्मन की वायु रक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य से बनाई गई यह मिसाइल अलग-अलग ऊंचाई वाली जगहों से दागी जा सकती है।

इससे पहले बीते सोमवार को भारत ने ओडिशा तट के ह्वीलर द्वीप से सुपरसोनिक असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (एसएमएआरटी) का सफल परीक्षण किया। टॉरपीडो के रेंज से बाहर एंटी सबमरीन वॉरफेयर (एएसडब्बल्यू) अभियान में यह मिसाइल काफी उपयोगी साबित होगी। सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच इन मिसाइलों की टेस्टिंग काफी अहम मानी जा रही है।

टॅग्स :मिसाइलइंडियाडीआरडीओचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील