लाइव न्यूज़ :

'लद्दाख में क्या चीन ने घुसपैठ की है?', सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- पूछना चाहता था संसद में सवाल पर नहीं मिली इजाजत

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2021 15:54 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को दावा किया कि वे लद्दाख में चीन की घुसपैठ से संबंधित सवाल संसद में पूछना चाहते थे पर 'राष्ट्रीय हित' की बात कहकर राज्य सभा सचिवालय ने इसकी इजाजत नहीं दी।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने ट्वीट और खासकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहने के लिए चर्चा में बने रहे हैं। संसद के जारी शीतकालीन सत्र को लेकर बुधवार को भी उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि चीन की कथित घुसपैठ पर उनके सवाल को राज्य सभा सचिवालय की ओर से इजाजत नहीं दी गई।

स्वामी ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया, 'ये दुखद नहीं तो राज्य सभा सचिवालय के लिए हास्यास्पद है जिसने आज मुझे सूचित किया कि मेरा इस सवाल कि 'क्या चीन ने लद्दाख में एलएसी पार किया था'..को 'राष्ट्रहित' की वजह से पूछने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।'

सुब्रमण्यम के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। वीरेंद्र मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, 'न कोई आया और न कोई आएगा?' इस पर स्वामी ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में लता मंगेशकर का एक गाना सुना था- 'आएगा वो आएगा...आएगा मेरा बालम...'

वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये जवाब ही दर्शाता है कि 100 फीसदी घुसपैठ हुई थी।

पिछले महीने ममता बनर्जी से मुलाकात भी थी चर्चा में

स्वामी पिछले महीने उस समय भी चर्चा में थे जब उन्होंने दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद स्वामी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा की। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद इसकी तस्वीरें भी साझा कीं। 

भाजपा नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह टीएमसी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं पहले ही उनके साथ हूं। पार्टी में शामिल होने की मुझे जरूरत नहीं है।'

स्वामी ने ट्वीट भी किया, 'मैं जितने भी राजनेताओं से मिला या उनके साथ काम किया, उनमें से ममता बनर्जी जेपी (जयप्रकाश नारायण), मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, चंद्रशेखर, और पीवी नरसिंह राव से मेल खाती हैं। इन नेताओं की कथनी और करनी समान थी। भारतीय राजनीति में यह दुर्लभ गुण है।'

 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीचीनसंसद शीतकालीन सत्रलद्दाखराज्य सभाममता बनर्जीRajya Sabha Secretariat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह